मनोरंजन

ब्रेकअप के बाद ललित मोदी ने सुष्मिता सेन पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर इस अंदाज में किया विश, वायरल हुई तस्वीर

Lalit Modi And Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने लंबे करियर में शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीता है. बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक… उन्होंने हर रोल में अपनी अलग छाप छोड़ी. हालांकि, जबरदस्त करियर के अलावा उनकी लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही है. 19 नवंबर को एक्ट्रेस ने अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. इस खास मौके पर ललित मोदी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है. सुष्मिता सेन के बर्थडे पर ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की और उन्हें विश किया.

दरअसल ललित मोदी ने जो तस्वीर शेयर की है, वो एक ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो है. जिसमें ललित मोदी और सुष्मिता सेन एक साथ नजर आ रहे हैं. जिसके ऊपर “हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड” लिखा हुआ है. पोस्ट के कैप्शन में ललित मोदी ने लिखा कि वो अपनी सबसे प्यारी दोस्त सुष्मिता सेन को बर्थडे की ढेरों बधाई देते हैं और हमेशा मुस्कुराते रहने की दुआ करते हैं.

सोशल मीडिया पर ललित मोदी की पोस्ट वायरल

ललित मोदी की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. तस्वीर में ललित मोदी की लोकेशन एथेंस (ग्रीस) दिखाई दे रही है. पोस्ट पर हजारों लाइक्स आए हैं और कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है. दरअसल दोनों के एक्स रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाएं रही थीं. ऐसे में इस बर्थडे की बधाई ने एक बार फिर लोगों का ध्यान इस ओर खींचा है.

Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুন

Lalit Modi (@lalitkmodi) -এর দ্বারা একটি পোস্ট শেয়ার করা হয়েছে

सुष्मिता सेन के बर्थडे पर आए इस पोस्ट को लेकर फैन्स और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं, जहां एक तरफ कुछ लोग इसे दोस्ती के अंदाज में देख रहे हैं. वहीं कई यूजर्स इस पोस्ट पर प्यार वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं.

रिश्ते में रह चुके हैं ललित मोदी और सुष्मिता सेन

साल 2022 में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर तहलका मचाया था. उन तस्वीरों में दोनों वेकेशन एंजॉय करते नजर आए थे. और ललित मोदी ने सुष्मिता को अपनी ‘बेटर हाफ’ बताते हुए प्यार का इजहार किया था. हालांकि, कुछ समय बाद दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं. और ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया बायो और पोस्ट में भी बदलाव कर लिए थे.

Related Articles

Back to top button