विदेश से MBBS करने वाले कैंडिडेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन नियमों में बदलाव करेगा NMC

NEET UG: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NMC) UG में सफल-असफल होने के बाद विदेशों से MBBS समेत दूसरे मेडिकल कोर्स करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) फाॅरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स(FMGs) के लिए रजिस्ट्रेशन नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. इस संबंध का प्रस्ताव NMC ने रखा है. NMC ने इस प्रस्तावित संशोधन को एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के रूप में जारी किया है और संबंधित पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं. NMC संशोधित नियमों को अंतिम रूप देने से पहले इन फीडबैक पर विचार करेगा, जिसके बाद उसका नोटिफिकेशन जारी करेगा.
आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि NMC फाॅरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए कौन से रजिस्ट्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी करने जा रहा है. जानेंगे कि इससे क्या बदलेगा.
MBBS वाले देश में प्रैक्टिस की योग्यता की शर्त हटेगी
NMC ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट लाइसेंशिएट रेगुलेशंस, 2021′ में संशोधन प्रस्तावित किए हैं. प्रस्तावित संशोधन के मुताबिक अब रेगुलेंशंस से वह शर्त हटाई जानी है, जिसमें ये सुनिश्चित किया गया है कि कैंडिडेट्स MBBS समेत दूसरे मेडिकल कोर्से की पढ़ाई वाले देश में वहां के समान नागरिकों की तरह मेडिकल प्रैक्टिस यानी लाइसेंस पाने की योग्यता रखते हों. हालांकि, कैंडिडेट्स को संबंधित देश की प्रोफेशनल रेगुलेटरी बॉडी के पास अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
विदेश से MBBS करने वालों को हो रही थी परेशानी
असल में विदेश से MBBS करने वाले कैंडिडेट्स को इस नियम की वजह से परेशानियां का सामना करना पड़ रहा था. मौजूदा नियमों के अनुसार कैंडिडेट्स को दो विकल्पों में एक विकल्प का चयन करना होता था. एक विकल्प MBBS की पढ़ाई करने वाले देश के नागरिकों के समान शर्तों पर प्रैक्टिस करने की योग्यता का है. तो वहीं दूसरा विकल्प संबंधित देश की प्रोफेशनल रेगुलेटरी बॉडी के पास अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराने का है.
माना जा रहा है कि NMC के इस बदलाव के बाद उन देशों से MBBS कर रहे कैंडिडेट्स को राहत मिल सकती है, जहां विदेशी स्टूडेंट्स को स्थानीय नागरिकों के समान मेडिकल प्रैक्टिस करने का अधिकार नहीं दिया जाता है. हालांकि येप्रस्तावित बदलाव अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद ही लाग रहेंगे. तब तक पुराने यानी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट लाइसेंशिएट रेगुलेशंस, 2021 ही लागू रहेगा.




