मनोरंजन

Om Review: धनुष की इंटेंस एक्टिंग और एनर्जेटिक अवतार… देखने से पहले पढ़ें ‘ओम’ का रिव्यू

Om Review In Hindi: तमिल फिल्मों के मशहूर एक्टर धनुष अपनी नई फिल्म के साथ सिनेमाई पर्दे पर लौट आए हैं. फिल्म का नाम है ‘ओम: ऑपरेशन मोल’, जिसे डायरेक्ट किया है राजकुमार पेरियासामी ने. आज यानी 20 नवंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. धनुष के साथ ममूटी और इन दिनों डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में चल रहीं साई पल्लवी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. यहां जानिए कि कैसी है ये फिल्म.

‘ओम’ लाल चंदन की तस्करी के नेटवर्क के इर्द-गिर्द बुनी गई एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें एक अंडरकवर ऑपरेशन और गिरफ्तार लकड़हारों को बचाने की कहानी दिखाई गई है. धनुष तमिलनाडु की ऑर्गेनाइज्ड क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के एक एजेंट की भूमिका में हैं, जो एक मिशन के तहत लकड़ी काटने वाले मजदूर का भेष बदलकर शेषाचलम के जंगलों में सक्रिय लाल चंदन की तस्करी करने वाले गिरोह में घुसपैठ करता है.

कैसी फिल्म है ‘ओम’?

धनुष के देसी और मास अवतार ने दिल जीत लिया है. उनकी इंटेंस एक्टिंग, उनका इंट्रो सीन, बॉडी लैंग्वेज और इमोशनल सीन्स जबरदस्त हैं. साथ ही धनुष के फाइट सीन्स और खास तौर पर सिंगल-शॉट एक्शन सीक्वेंस भी बेहतरीन हैं. वो लंबे समय के बाद एनर्जेटिक अवतार में नजर आए हैं. उन्हें एनर्जी से भरपूर किरदार में सिल्वर स्क्रीन पर देखना एक अच्छा अनुभव है. धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की तिकड़ी बहुत कमाल है. इन तीनों के अलावा श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिका में नजर आते हैं.

साई पल्लवी का नया अवतार

फिल्म का फर्स्ट हाफ जबरदस्त है. फिल्म की कहानी और सभी स्टार्स की परफॉर्मेंस भी कमाल है. ममूटी पहली बार धनुष के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं. दोनों का आमना-सामना फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है. ममूटी हर फ्रेम में छा गए हैं. साई पल्लवी के फैंस को भी उनका एक अलग अवतार देखने को मिलेगा. इसमें साई को पुलिस ऑफिसर वाले रोल में दिखाया गया है, जिसमें वो दमदार लगी हैं. फिल्म में उनके जबरदस्त एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

साई अभ्यंकर का बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म की जान है. खास तौर पर सेकंड हाफ में उनका म्यूजिक हर सीन को और भी पावरफुल बना देता है. धनुष, ममूटी और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘ओम: ऑपरेशन मोल’ दर्शकों को काफी पसंद आएगी. ये फिल्म तमिल के साथ हिंदी और तेलुगु भाषा में भी रिलीज हुई है.

ये भी पढ़ें-

रणबीर कपूर की Ramayana हिट या फ्लॉप, 15 दिनों की कलेक्शन रिकवरी में धुरंधर-पुष्पा के सामने कहां टिकी?

अब टाइगर श्रॉफ से भिड़ेगा मिर्जापुर का ये एक्टर, फिल्म वज्र में हुई खूंखार विलेन की एंट्री!

देखें या ना देखें?

अगर आप धनुष के फैन हैं, लंबे समय के बाद उन्हें एक जबरदस्त किरदार में देखना चाहते हैं, या फिर आप किसी ऐसी क्राइम-एक्शन फिल्म की तलाश में जो आपको शानदार अनुभव दे, तो आप ‘ओम’ देख सकते हैं.

  • फिल्म: ओम
  • रेटिंग: 4/5*
  • कलाकार: धनुष, ममूटी, साई पल्लवी
  • निर्देशक: राजकुमार पेरियासामी
  • रिलीज डेट: 20 नवंबर 2026

Related Articles

Back to top button