OpenAI के पहले स्मार्टफोन को मिल गया मैन्युफैक्चरर! जानिए कब होगा लॉन्च और अब तक क्या है अपडेट

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब स्मार्टफोन मार्केट में भी उतरने जा रही है. OpenAI अब स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेने की तैयारी कर ही है. ओपनएआई के पहले स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से चर्चा है. लेकिन OpenAI ने अभी तक इस डिवाइस को लेकर कुछ भी बयान नहीं जारी किया है, चीन से सामने आई एक नई रिपोर्ट में इसके मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर को लेकर बड़ा दावा किया गया है. चीन की रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सकॉन की सब्सिडियरी कंपनी FIH Mobile को OpenAI के इस स्मार्टफोन से जुड़े ऑर्डर मिले हैं.
FIH Mobile को मिल सकती है फोन बनाने की जिम्मेदारी
चीन के न्यूजपेपर सिक्योरिटीज टाइम्स ने सप्लाई चेन से जुड़े सूत्रो के हवाले से यह दावा किया है कि FIH Mobile को ओपनएआई के स्मार्टफोन प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिले हैं. माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन की असेंबलिंग का काम भी खुद ही संभाल सकती है. FIH Mobile, फॉक्सकॉन की सब्सिडियरी यानी सहयोगी कंपनी है और हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में 02038.HK के नाम से लिस्टेड है. यह कंपनी कई टेक कंपनियों के लिए स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और असेंबलिंग का काम संभालती आई है.
इसके साथ ही कैलियान प्रेस की एक दूसरी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि OpenAI का यह पहला मोबाइल फोन साल 2027 के आखिर या फिर 2028 में मार्केट में लॉन्च हो सकता है. इस प्रोजेक्ट में लक्सशेयर प्रिसिजन, लिंगयी आईटेक और AAC टेक्नोलॉजीज जैसी बड़ी कंपनियों के शामिल होने की भी चर्चा है.
फोन में मिल सकता है 2nm टेक्नोलॉजी वाला प्रोसेसर
ओपनएआई के इस स्मार्टपोन के हार्डवेयर को लेकर भी कुछ जानकारियां भी सामने आई हैं. सोशल मीडिया X यूजर अभिषेक यादव ने भी एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के हवाले से इस फोन के संभावित फीचर्स की जानकारी शेयर की है. लीक डिटेल्स के मुताबिक OpenAI के इस फोन में 2nm तकनीक पर बना कस्टम मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रोसेसर मिल सकता है. स्पीड के मामले में यह फोन किसी से पीछे न रहे, इसके लिए इसमें नई पीढ़ी की LPDDR6 रैम और तेज स्टोरेज के लिए UFS 5.0 तकनीक मिलने की उम्मीद है.
रिपोर्ट के अनुसार, फोन में दो NPU यानी AI प्रोसेसिंग इंजन भी मिल सकते हैं, जो मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़े काम संभालेंगे. साथ ही बेहतर HDR सेंसर और ISP मिलने की उम्मीद है. इसका कैमरा सिर्फ फोटो खींचने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि रियल टाइम में आसपास की चीजों को समझने और उनका एनालिसिस करने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
आम स्मार्टफोन से कितना अलग होगा OpenAI का फोन?
OpenAI अगर अपना स्मार्टफोन लॉन्च करती है तो कंपनी का सबसे बड़ा AI ही होगा. अभी मिलने वाले स्मार्टफोन में AI एक फीचर के रूप में है, लेकिन OpenAI अपने फोन में AI एजेंट पर ज्यादा फोकस कर सकती है. कंपनी का मकसद एक ऐसा एजेंटिक फोन तैयार करना है जो सिर्फ यूजर के सवालों का जवाब ही न दे, बल्कि आपकी बात समझकर अलग-अलग ऐप्स पर खुद ही आपके टास्क को पूरा कर दे. अगर यह प्रोजेक्ट समय पर पूरा होता है, तो आने वाले समय में फोन चलाने का हमारा एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल सकता है.
ये भी पढे़ंः नए फोन लाने की तैयारी में Vivo; BIS पोर्टल पर लिस्ट हुए तीन नए स्मार्टफोन, जल्द हो सकते हैं लॉन्च
ये भी पढे़ंः iphone, स्मार्टफोन, प्रीमियम फोन सब हो जाएंगे महंगे, 30% पर तक बढ़ेंगे दाम, ये है वजह



