मनोरंजन

कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं… ‘मातृभूमि’ की आलोचनाओं पर सलमान खान, बोले- जल्दी जज मत कीजिए

Salman Khan On Maatrubhumi Trolling: सलमान खान ने 10 नवंबर को अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर रिलीज किया था. जहां कुछ लोगों को ट्रेलर पसंद आया, तो कुछ ने आलोचना भी की. किसी ने कहा कि ट्रेलर की लंबाई ज्यादा है, सबकुछ ट्रेलर में ही दिखा दिया है, तो किसी ने विजुअल्स को खराब बताते हुए ट्रोल किया. अब सलमान ने आलोचनाओं पर जवाब दिया है और कहा कि सिर्फ ट्रेलर देखकर उनकी फिल्म को जज न करें.

ट्रोल करने वालों को लेकर सलमान ने कहा कि ये लोग कहां से आते हैं. सलमान बोले, “हमने फिल्म बनाई है ‘मातृभूमि’, जो हमारे देश पर बनी है, जवानों पर बनी है, उस पर लोग बात नहीं करते. बस बात करते हैं VFX की, AI की…कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं.” सलमान ने ये भी कहा, “हमने रियल लोकेशन पर फिल्म बनाई है.”

मैंने पूरी फिल्म नहीं दिखाई है- सलमान खान

सलमान खान ने आगे कहा, “लोग बोल रहे हैं कि ट्रेलर लंबा है, पूरी पिक्चर दिखाई दी…नहीं भाई, पूरी फिल्म मैं आपको 4 दिसंबर को दिखाऊंगा. नेवर जज अ बुक बाय इट्स कवर. आपने तो कवर से ही बुक जज कर लिया है. जब ये उल्टा पड़ेगा तो फिर क्या होगा. 5 मिनट के ट्रेलर में आपको इतनी बार देखकर वो प्वाइंट्स निकालने पड़े, अब ढाई घंटे की फिल्म को कितनी बार देखोगे.”

ये भी पढ़ें-

रणबीर कपूर की Ramayana हिट या फ्लॉप, 15 दिनों की कलेक्शन रिकवरी में धुरंधर-पुष्पा के सामने कहां टिकी?

अब टाइगर श्रॉफ से भिड़ेगा मिर्जापुर का ये एक्टर, फिल्म वज्र में हुई खूंखार विलेन की एंट्री!

‘ये फिल्म AI-VFX के बारे में नहीं है’

सलमान खान ने ये भी कहा, “जानकारी के लिए बता दूं कि हमारी एक टीम है, जिसने असल जगहों पर जाकर दिन-रात मेहनत की है. जब ये फिल्म रिलीज हो, तो मैं चाहता हूं कि दर्शक उन भावनाओं पर ध्यान दें, जिन्हें हमने दिखाने के लिए पिरोया है कि हमारे सैनिक किन हालातों से गुजरते हैं. उनके दर्द पर ध्यान दें. उनके परिवारों और बच्चों पर ध्यान दें. कृपया बैठकर ये न खोजें कि कहां AI या VFX का इस्तेमाल हुआ है. ये फिल्म इस बारे में नहीं है.” बहरहाल, ‘मातृभूमि’ में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आने वाली हैं. 4 दिसंबर को ये पिक्चर बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है.

Related Articles

Back to top button