Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की रामायण ने पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी मूवी

Ramayana Box Office Collection Day 21: रणबीर कपूर की रामायण ने मानों कसम खाई हुई है कि हर दिन ये फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड जरूर बनाएगी. ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिल रहा है. इस फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. इस मूवी ने साउथ सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म का खेल तमाम कर दिया है. फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों में बंपर कमाई कर के दिखाई है और पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
फिल्म ने रिलीज के साथ ही अच्छी शुरुआत कर दी थी. इस वीकेंड तक ये फिल्म भारतीय सिमनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी मूवी बन सकती है. आइए जानते हैं कि 21 दिनों में इस मूवी ने दुनियाभर में कितना कलेक्शन कर लिया है.
रामायण ने कितने कमाए?
रामायण फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के 21वें दिन 9.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 11.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 6 करोड़ कमाने में सफल रही है. इसे अगर जोड़ लिया जाए तो फिर 21वें दिन रामायण का कुल कलेक्शन 17.45 करोड़ रुपये का हो गया है. आने वाले वक्त में भी इस फिल्म से और अच्छे कलेक्शन की उम्मीद लगाई जा रही है.
क्योंकि अभी भी फिल्म फ्लो में है और इसके पास एक उद्देश्य भी है. इसे किसी भी हालत में 2000 करोड़ के बजट को पार करना होगा. नहीं तो जैसे-जैसे वक्त बीतता जाएगा दंगल के रिकॉर्ड से ये फिल्म दूर होती जाएगी. क्योंकि आने वाले समय में नई रिलीज के बाद रामायण के व्यूअर्स घट सकते हैं.
ये भी पढ़ें- बिना इंक्रीमेंट किया काम, अब नौकरी से निकाल दियारामायण के VFX आर्टिस्ट का दावा, कहा- 4 साल खैरात में दिए
पुष्पा 2 को छोड़ा पीछे
रामायण फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक नेट कलेक्शन के तौर पर 982.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके अलावा फिल्म का ग्रास कलेक्शन 1173.60 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 582 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं इस फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1755.60 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ओवरऑल कलेक्शन 1742 करोड़ रुपये का था. इस लिहाज से देखा जाए तो 3 हफ्ते में ही रामायण ने पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. अब ये फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी मूवी बन गई है और अब सिर्फ दंगल, बाहुबली 2 और धुरंधर 2 से ही पीछे है.




