सीन की सक्सेस के बाद साउथ सुपरस्टार सूर्या की अपकमिंग फिल्म पर अपडेट, डॉक्टर के रोल में आएंगे नजर

Suriya Upcoming Film Update: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म सीन सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. रिलीज के 9 दिनों में ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. वहीं इस फिल्म ने सूर्या की सुपरहिट मूवीज के सिलसिले को भी कायम रखा है. उनकी लगातार चौथी फिल्म सुपरहिट हुई है जिससे उनके करियर ग्राफ में काफी सुधार देखने को मिला है. हाई बजट और एक्सपेक्टेशन से सभी को मायूस कर देने वाली कंगुआ के बाद से सूर्या बैकफुट पर आ गए थे. ना तो माइथोलॉजिकल एंगल फिल्म में काम आया था और ना तो सूर्या का डबल रोल ही इस फिल्म को सक्सेस दिला सका था.
लेकिन इसके बाद रेट्रो फिल्म से उनकी किस्मत ही पलट गई. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके बाद आई उनकी फिल्म कुरप्पु ने भी अच्छा कलेक्शन किया और सुपरहिट रही. फिर इसी साल उनकी फिल्म विश्वनाथ एंड सन्स को दुनियाभर में पसंद किया गया और ये फिल्म भी उनके करियर की रिकॉर्ड ब्रेकिंग मूवी साबित हुई. अब रामायण को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देते हुए उनकी फिल्म सीन सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन करने में सफल रही है. फिल्म ने 9 दिनों में ही बजट का कई गुना कमा लिया है और ब्लॉकबस्टर की ओर तेजी से अपने कदम बढ़ा रही है. इसी बीच उनकी अगली फिल्म को लेकर भी अपडेट आया है.
कैसी होगी सूर्या की 48वीं फिल्म?
सीन फिल्म की सक्सेस के बाद सूर्या अब अपनी अपकमिंग फिल्म में डॉक्टर बनने जा रहे हैं. इसका टेंटेटिव टाइटल सूर्या 48 रखा गया है. इस फिल्म के जरिए एक्टर का एक बार फिर से टी जे गननावेल संग कोलाबोरेशन देखने को मिल रहा है. दोनों ने साथ में इसके पहले जय भीम फिल्म में साथ काम किया था जिसे दुनियाभर में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. होम्बाले फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से एक्साइटेड हैं. पहले के कोलाबोरेशन में सूर्या एक धाकड़ वकील के रोल में नजर आए थे. वहीं दूसरी तरफ इस कोलाबोरेशन में सूर्या डॉक्टर के रोल में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सिक्योरिटी को लेकर अलर्ट बॉलीवुड, दो बड़े सितारों को मिली Y+ सुरक्षा
सीन ने कितने कमाए?
वहीं सीन फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 50 करोड़ के आसपास के बजट में बनी थी. इसकी तुलना में फिल्म ने 9 दिनों में नेट कलेक्शन के तौर पर 127.20 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं इस फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर 147.75 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म ने विदेशों से भी 79.50 करोड़ रुपये रिकवर कर लिए हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो इस फिल्म का वर्लवाइड कलेक्शन 227.25 करोड़ रुपये का हो गया है.




