Bhediya 2: वरुण धवन की ‘भेड़िया 2’ का कितना काम हुआ पूरा? डायरेक्टर अमर कौशिक ने दिया बड़ा अपडेट

Bhediya 2: इस साल कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिनमें से कुछ ने अच्छा बिजनेस किया, तो कुछ सस्ते में निपट गईं. वरुण धवन के लिए साल 2026 अच्छा रहा है. वो इन दिनों लगातार कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. और उनके शेड्यूल में काम की कोई कमी नहीं दिख रही है. इसी बीच उनकी पॉपुलर फिल्म ‘भेड़िया’ के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. हाल ही में ‘भेड़िया’ के चार साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने ‘भेड़िया 2’ के जल्द आने की खबर कंफर्म की है.
साल 2022 में रिलीज हुई ‘भेड़िया’ में वरुण धवन के साथ कृति सेनन ने काम किया है. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. इसकी कहानी और दिनेश विजन के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स से इसके कनेक्शन से हर कोई खुश था. फिल्म के चार साल पूरे होने पर अमर कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें फैन्स को यह भरोसा दिलाया कि ‘भेड़िया 2’ की तैयारी आगे बढ़ रही है. और यह सीक्वल जल्द ही लोगों के बीच आएगा.
‘भेड़िया 2’ का काम कहां तक पहुंचा?
हाल ही में अमर कौशिक ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. जिसमें वो लिखते हैं- ”भेड़िया इस बात से बहुत खुश नहीं हैं कि उनके राइटिंग में कितना समय लग रहा है. क्या करे? जल्द आ रहे हैं भेड़िया अंकल.” दरअसल डायरेक्टर अमर कौशिक ने कंफर्म किया है कि हॉरर-कॉमेडी फिल्म के सीक्वल पर काम पहले ही शुरू हो चुका है. फिलहाल यह फिल्म राइटिंग के फेज में है. हालांकि, पोस्ट के वायरल होने के बाद फैन्स अपनी खुशी रोक नहीं पाए.
Instagram-এ এই পোস্টটি দেখুন
अमर कौशिक के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ”तो फिर आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं. कृपया अब ‘भेड़िया 2’ बनाइए.” तो दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ”हम बहुत लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं. आपको उनकी बात सुननी चाहिए और एक बेहतरीन कहानी पर काम शुरू करना चाहिए.” अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ‘भेड़िया 2’ की शूटिंग पर कब अपडेट आएगा. साथ ही रिलीज से जुड़ी अगली जानकारी कब सामने आती है.




