मनोरंजन

’95 साल कम नहीं होते पर काफी भी नहीं’, डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के पिता का हुआ निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

नामी फिल्म डायरेक्टर अनुभव सिन्हा के पिता प्रेम गोविंद सिन्हा का निधन हो गया है. 19 नवंबर 2026 को रात 9 बजे के करीब उनका निधन हो गया. वे 95 साल के थे. डायरेक्टर ने इस दुख की घड़ी में अपने पिता के नाम एक इमोशनल पोस्ट लिखा है और उनकी तस्वीर साझा की है. शुक्रवार 20 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे वर्सोवा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. सिन्हा के पिता के निधन की वजहों का खुलासा नहीं किया गया है. पिता के निधन से अनुभव काफी दुखी हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये दुख अपने फैंस संग साझा किया है.

अनुभव सिन्हा ने इस दौरान बताया कि उनके पिता बहुत अच्छा गाना गाते थे और परिवार के लोग उनसे गाने सुना भी करते थे. साथ ही डायरेक्टर ने अपने पिता और मां से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया.

View this post on Instagram

A post shared by Anubhav Sinha (@anubhavsinhaa)

अनुभव सिन्हा ने क्या कहा?

अनुभव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर पिता प्रेम गोविंद सिन्हा की फोटो शेयर करते हुए लिखा- अचानक यूं हुआ कि घर बड़ा लगने लगा और खाली. अचानक यूं हुआ कि अब उनके साथ कोई नई तस्वीरें नहीं होंगी. अचानक यूं हुआ कि अब उनके लिए नई-नई मिठाई ढूंढना बंद हो जाएगा. बाकी सब यथावत रहेगा. उनसे प्यार, उनसे बातचीत, सब वैसा ही रहेगा. ना. सब तो नहीं. 95 साल कम नहीं होते पर काफी भी नहीं होते. माँ बताती थीं जब पापा उनको शादी के लिए देखने गए थे तो इसरार हुआ कि वो गाना सुनायें. उन्होंने अपना प्रिय गाना सुनाया था छोटी सी ये जिंदगानी रे. फिर हम भी उनसे अक्सर ये गाना सुनते थे.

ये भी पढ़ें- 44 साल पुराना बंगाली गाना Aaj Shanibar दुनियाभर में छाया, वीडियो गेम GTA 6 के रेडियो स्टेशन में हुआ शामिल

फैंस कर रहे रिएक्ट

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की इस दुख की घड़ी में उनके फैंस उनके साथ हैं और पोस्ट पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने पोस्ट पर लिखा- विनम्र श्रद्धांजलि. स्टैंडअप कॉमेडियन संदीप शर्मा ने लिखा- हरे कृष्णा, ओम शांति. डायरेक्टर शुजीत सरकार ने लिखा प्रेयर्स. इसके अलावा दीया मिर्जा, टिस्का चोपड़ा, नीना गुप्ता, आर जे सायमा, सुशांत सिंह, सुतपा सिकदर और पूजा गोर ने भी अनुभव सिन्हा के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की. अनुभव सिन्हा अपने पिता के बहुत करीब थी और वे कुछ खास मौकों पर उनके साथ की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे.

Related Articles

Back to top button