मनोरंजन

Ramayana: भारत की नंबर-1 फिल्म बनने के लिए ‘रामायण’ को और कितने करोड़ कमाने होंगे?

Ranbir Kapoor Ramayana: सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हुई ‘रामायण’ को बॉक्स ऑफिस पर इस कदर कामयाबी मिली, ऑडियंस का इतना शानदार रिस्पॉन्स मिला कि सिर्फ 24 दिनों में इसने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ते हुए भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हर तरफ छा गए. अब इस फिल्म की नजर भारत की नंबर-1 फिल्म बनने पर है.

‘रामायण’ की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. अगर फिल्म को आगे आने वाले दिनों में भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता रहा तो हो सकता है कि ये भारत की नंबर-1 फिल्म बन भी जाए. लेकिन क्या जानते हैं कि इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए ‘रामायण’ को और कितने करोड़ का बिजनसे करना होगा? चलिए जानते हैं.

भारत की सबसे बड़ी फिल्म

अभी कमाई के मामले में भारत की सबसे बड़ी फिल्म आमिर खान की ‘दंगल’ है, जो साल 2016 में आई थी. खास बात ये है कि इस फिल्म को भी नितेश तिवारी ने ही डायरेक्ट किया था. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2070.30 करोड़ रुपये अपने नाम किए थे. 535 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भारत से हुआ था और 1535.30 करोड़ ओवरसीज से. अगर ‘रामायण‘ को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म का खिताब अपने नाम करना है तो ‘दंगल’ की टोटल कमाई से आगे निकलना होगा.

‘रामायण’ को कितने करोड़ की जरूरत

सैकनिल्क की मानें तो ‘रामायण’ ने 24 दिनों में भारत से 1212.55 करोड़ ग्रॉस और और ओवरसीज से 602 करोड़ कमाए हैं. यानी इस फिल्म का अब तक टोटल बिजनेस 1814.55 करोड़ रुपये का हुआ है. इस तरह ‘दंगल’ की बराबरी करने के लिए इसे 255.75 करोड़ रुपये और कमाने होंगे. यानी अगर ‘रामायण’ 256 करोड़ रुपये का बिजनेस और कर लेगी तो इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड इसके नाम हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

किस स्टेट और किस देश में रामायण का वर्डिक्ट कैसा रहा? जानें फुल डिटेल

विदेश में ये प्रेम मोल लिया ने मारी बाजी, दो दिन में कुल कितने कमाए?

नितेश तिवारी के नाम बड़ा रिकॉर्ड

अब देखना होगा कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण’ ‘दंगल’ से आगे निकल पाती है या नहीं. बता दें कि ‘रामायण’ इन तीनों ही स्टार्स के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. अब तक इन तीनों में से किसी की भी कोई दूसरी फिल्म ने इतनी ज्यादा कमाई नहीं की थी. वहीं नितेश तिवारी एक ऐसे डायरेक्टर बन चुके हैं, जिनके नाम अब भारत की दो सबसे बड़ी फिल्म देने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

Related Articles

Back to top button