2000 करोड़ नहीं, बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान का वो बेजोड़ रिकॉर्ड जिसे तोड़ने में छूट जाएंगे रामायण सहित बड़ी-बड़ी फिल्मों के पसीने

Aamir Khan Unique Record: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को फिल्म इंडस्ट्री का फिनॉमिनल एक्टर माना जाता है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से तो फैंस को इंप्रेस किया ही है साथ ही एक्टर ने बॉक्स ऑफिस पर ही एक ऐसा ट्रेंड सेट किया जिसे अभी तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है. सुपरस्टार ने बॉलीवुड को उसकी पहली 100 करोड़ी फिल्म तो दी ही थी. लेकिन उन्होंने भारत को पहली 2000 करोड़ी मूवी भी दी. करीब एक दशक बीत जाने के बाद भी कोई भी फिल्म आमिर का ये रिकॉर्ड बॉक्स ऑफिस पर नहीं तोड़ सकी है. लेकिन अब रणबीर कपूर की रामायण इस ओर तेजी से बढ़ रही है.
पुष्पा 2, धुरंधर 2 और बाहुबली 2 जैसी फिल्में आमिर खान की दंगल फिल्म का ये रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब पहुंच गई थीं लेकिन वो थम गईं. इसके बाद अब रामायण फिल्म इस रिकॉर्ड की तरफ तेजी से बढ़ रही है. अभी इस फिल्म के पास समय भी है और इसने 1756 करोड़ कमा भी लिए हैं. ऐसे में इसे आमिर की दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 350 करोड़ के करीब कमाने होंगे. ये इतना मुश्किल तो नहीं होगा लेकिन आमिर खान ने रिकॉर्ड ही ऐसा बनाया है कि इतना आसान भी नहीं लग रहा. फिल्म की कमाई में बीते दिनों गिरावट भी देखने को मिली है.
आमिर खान का ये रिकॉर्ड ऐसे ना टूटेगा!
लेकिन ये रिकॉर्ड अगर टूट भी जाता है तो भी आमिर खान का एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जिसका निकट भविष्य में टूटना लगभग असंभ नजर आ रहा है. आमिर खान की दो फिल्मों ने ओवरसीज कलेक्शन के मामले में जबरदस्त कमाई की है. इसमें दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों का नाम शामिल है. ऐसे में अभी तक रणबीर कपूर की रामायण फिल्म ऐसी है जो सीक्रेट सुपरस्टार की कमाई के नजदीक पहुंचने की ओर बढ़ रही है. लेकिन दंगल के ओवरसीज कलेक्शन का रिकॉर्ड तो सीक्रेट सुपरस्टार के रिकॉर्ड से भी दुगना है. ऐसे में आमिर खान का ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्मों के पसीने छूट जाएंगे.
आमिर खान की 2 हाइएस्टर ग्रॉसिंग ओवरसीज फिल्में
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म दंगल है जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2070 करोड़ रुपये का हो गया है. वहीं दूसरी तरफ इसका ओवरसीज कलेक्शन 1535 करोड़ रुपये का है जो पूरी तरह से चौंकाने वाला है. किसी भी फिल्म के लिए विदेश से इतनी कमाई कर ले जाना आसान नहीं होगी. वहीं दूसरे नंबर पर देश की सबसे ज्यादा कमाई वाली ओवरसीज फिल्म आमिर खान की ही है. उनकी सीक्रेट सुपरस्टार मूवी ने दुनियाभर में 876 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने 831 करोड़ रुपये तो विदेश से ही कमा लिए थे. वहीं रामायण ने 21 दिनों में विदेश से 582 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
ये भी पढ़ें- 20 दिन में Ramayana ने बनाए 20 बड़े रिकॉर्ड, रणबीर-कपूर साई पल्लवी की फिल्म की इन अचीवमेंट्स ने चौंकाया
क्या रामायण पार्ट 2 ये कमाल कर पाएगी?
यानी अभी भी देश की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म को आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए भी भारी संघर्ष करना पड़ेगा जिसे 100 से अधिक देशों में रिलीज किया गया है. अभी देश की दूसरी हाइएस्ट ग्रॉसिंग ओवरसीज कलेक्शन वाली मूवी सीक्रेट सुपरस्टार को पार करने के लिए रामायण को करीब 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना पड़ेगा. ये लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है. वहीं रामायण पार्ट 2 जरूर इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगी. लेकिन इसके बाद भी आमिर खान की दंगल का हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवी का रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी फिल्म के लिए सपने सरीखा है. इसके लिए विदेश से अगर कोई फिल्म 1600 करोड़ रुपये कमाकर दिखाएगी तो आमिर खान का रिकॉर्ड टूटेगा. लेकिन फिलहाल तो हालात-ए-बयां बस दो तरफ इशारा कर रहा है. या तो इसमें बहुत समय लगेगा या तो ऐसा कभी होगा ही नहीं.




