Allu Arjun On Ramayana: ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ये…अल्लू अर्जुन ने की रणबीर-यश की ‘रामायण’ देखने की गुजारिश

Allu Arjun On Ramayana: ‘पुष्पा’ फेम पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन ने ‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज से पहले लोगों से फिल्म देखने की अपील की है. 5 नवंबर को रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ दुनियाभर में बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर तगड़ा बज़ देखा जा रहा है और एडवांस बुकिंग में भी ये वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. अल्लू अर्जुन ने कहा है कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व है.
अल्लू अर्जुन ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “रामायण की पूरी टीम को मेरी ओर से शुभकामनाएं. ये सिर्फ एक फिल्म नहीं, ये हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व है और भारतीय सिनेमा को अलग ही ऊंचाई पर ले जाने की एक कोशिश है. मैं पूरी श्रद्धा और पॉजिटिव भावनाओं के साथ पूरी टीम को उनके इस दिव्य कोशिश के लिए दिल से शुभकामनाएं देता हूं. आइए, हम सब एकजुट होकर, एक ऐसी नेक कोशिश का साथ दें, जो हमारी कहानियों, हमारी संस्कृति और हमारे गौरव को संजोए हुए है.”
My best wishes to the entire #Ramayana team. Its not just a movie. Its a representation of our culture and an attempt to raise the bar of Indian films. I wholeheartedly send my pure, positive wishes to the entire team for their divine attempt. Lets all unite and come forward to support a pure attempt that carries our stories, our culture and our glory. Jai Sri Ram
#RanbirKapoor @TheNameIsYash @Sai_Pallavi92 @iamsunnydeol @niteshtiwari22 @malhotra_namit @arrahman @HansZimmer @raviedubey @LaraDutta @Rakulpreet @vivekoberoi @AnupamPKher @MsKajalAggarwal
— Allu Arjun (@alluarjun) November 4, 2026
A
फिल्म को मिल रहे जबरदस्त रिव्यू
रामायण कल रिलीज़ हो रही है, लेकिन मुंबई में हुए प्रेस शो के बाद से लगातार इसके रिव्यूज सामने आ रहे हैं. टीवी 9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट पत्रकार ने भी फिल्म देखी. उन्होंने अपने रिव्यू में फिल्म को एक मास्टरपीस बताया है. रिव्यू में कहा गया है कि फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर और रावण के किरदार में यश ने महफिल ही लूट ली है. इनके अलावा भी तमाम कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है. पर इसका वीएफएक्स और म्यूजिक ऐसा है, जो आम दर्शकों का दिल जीत लेगा.
यहां पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Review: राम की सौम्यता, रावण का रौद्र रूपरणबीर कपूर की रामायण सिर्फ फिल्म नहीं, आस्था का जश्न है!
रिलीज़ से पहले बंपर कमाई
रामायण की रिलीज़ से पहले ही बंपर एडवांस बुकिंग हो रही है. भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 100 करोड़ रुपये के पार चली गई है. वहीं ओवरसीज में ये आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर गया है. कुल मिलाकर फिल्म की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 150 करोड़ रुपये के पार चली गई है. फिल्म का निर्देश नितेश तिवारी ने किया है और इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं. यश फिल्म के साथ को-प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़े हुए हैं.





