मनोरंजन

OM Chapter 1 Box Office: रामायण के सामने 2 दिन में ही धनुष-मामूटी की फिल्म का जलवा, कलेक्शन से चौंकाया

Om Operation Mole Box Office Day 2: साउथ फिल्म इंडस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर फिनोमिनल साबित हो रही है. आमतौर पर देखा जाता रहा है कि किसी बड़ी फिल्म की रिलीज किसी दूसरी मूवी को आगे नहीं बढ़ने देती और उसके कलेक्शन पर असर पड़ता है. लेकिन रामायण जैसी 4000 करोड़ के बजट वाली फिल्म की रिलीज के बाद भी इसका असर साउथ फिल्म ओपरेशन मोल पर देखने को नहीं मिला. इस फिल्म ने काफी बेहतर शुरुआत की है. फिल्म ने रिलीज के 2 दिन में अपनी कमाई से चौंका दिया है.

ऐसा ही कुछ रामायण की रिलीज के वक्त सूर्या की फिल्म सीन के साथ भी देखने को मिला. देखते ही देखते इस फिल्म ने रिलीज के साथ 250 करोड़ से ज्यादा कमा लिए. वहीं दूसरी तरफ धनुष और मामूटी की मूवी ने भी कुछ ऐसी ही शुरुआत की है. आइए जानते हैं कि दो दिन में फिल्म ने कितने कमाए हैं.

ऑपरेशन मोल ने कितने कमाए?

ऑपरेशन मोल फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर नेट कलेक्शन के तौर पर 18.10 करोड़ कमाए थे. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 21 करोड़ रुपये का रहा था. फिल्म ने दूसरे दिन भी लगभग ऐसी ही कमाई की है. दूसरे दिन फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक नेट कलेक्शन के मामले में 16.25 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर 18.85 करोड़ का कलेक्शन किया. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का 2 दिन का नेट कलेक्शन 34.35 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 39.85 करोड़ रुपये का हो गया है.

ये भी पढ़ें- Kartik Aaryan Kaaliya: मॉन्स्टर से लड़ेंगे कार्तिक आर्यन? बर्थडे पर कालिया का टीजर आया, रिलीज डेट का भी ऐलान

ओवरसीज कलेक्शन से भी फिल्म को फायदा मिल रहा है. विदेशों से इस फिल्म ने दूसरे दिन 10 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं पहले दिन फिल्म ने 12 करोड़ कमाए थे. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म ने दो दिन में ओवरसीज कलेक्शन के मामले में 22 करोड़ कमा लिए हैं. इसे मिला लिया जाए तो फिल्म का दो दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 61.85 करोड़ रुपये का हो गया है. फिल्म हालांकि हिंदी से अभी उतना कलेक्शन नहीं कर पा रही है. फिर भी ये आंकड़े शानदार हैं. अगर रविवार को भी ये फिल्म अपना फ्लो मेंटेन रखती है तो इसका पहले वीकेंड का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ पार कर सकता है. फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर धनुष और मामूटी अहम रोल में हैं. वहीं इसमें लीड एक्ट्रेस के तौर पर साई पल्लवी नजर आई हैं.

Related Articles

Back to top button