अजब-गजब

पत्तल की लूट…अनंत सिंह की बेटी की शादी में दिखा गजब का नजारा; सोशल मीडिया पर VIDEO की आई बाढ़

अनंत सिंह, जिन्हें बिहार में न जाने कितने ही नामों से जाना जाता है. कोई उन्हें छोटे सरकार कहता है तो कोई बिहार का बाहुबली. इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा अनंत सिंह की बेटी की शादी की हो रही है. यह शादी न सिर्फ बिहार बल्कि हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन हो गया है कि अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहा जाता है. इस शादी में जितनी भीड़ इकट्ठा हुई है, उतनी शायद ही आपने कभी किसी शादी में देखी होगी. ऐसा लग रहा है जैसे ये भीड़ किसी शादी में नहीं बल्कि किसी नेता के चुनाव प्रचार में उमड़ी हो.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जो वायरल हो रहा है, वह अनंत सिंह की बेटी की शादी में आए लोगों की है. अनंत सिंह ने दावा किया था कि चाहे जितनी भीड़ आ जाए सबके लिए पर्याप्त व्यवस्था है, लेकिन बेतहाशा भीड़ को देखकर लोग कह कह रहे हैं कि अनंत सिंह का मैनेजमेंट फेल हो गया. लोगों को खाने के लिए पत्तल भी नहीं मिल रहा. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग कैसे पत्तल को लूट रहे हैं.

शादी में 10 लाख लोगों के आने का दावा

एक वीडियो ऐसा भी है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह कि बेटी की शादी में 10 लाख लोग भोज खाने आए हैं और इस ठंडी में भी लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है.

घुड़दौड़ देखने बिजली के टावर पर चढ़े लोग

इस शादी में अनंत सिंह ने घुड़दौड़ की प्रतियोगिता भी रखी थी, जिसे देखने के लिए लाखों की भीड़ जमा हुई थी. इससे जुड़े कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें सैकड़ों लोग 33 हजार वोल्ट के बिजली के टावर पर चढ़े हुए नजर आते हैं यानी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यह प्रतियोगिता देखने आए थे.

मंत्री रामकृपाल यादव को आना पड़ा पैदल

अब जरा इस वीडियो को भी देख लीजिए, जिसमें मंत्री रामकृपाल यादव अनंत सिंह की बेटी की शादी में पैदल आते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि पूरे इलाके में मेले जैसा नजारा होने की वजह से उनकी गाड़ी जाम में फंस गई, इसलिए उन्हें पैदल ही रास्ता तय करना पड़ा.

हेलीकॉप्टर से आए बृजभूषण शरण सिंह

अनंत सिंह की बेटी की शादी में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी छाए रहे. वह इस शादी में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जो चर्चा का विषय बन गया. इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अपने हेलीकॉप्टर से आया हूं, लेकिन हेलीकॉप्टर अनंत सिंह का ही समझिए.

Related Articles

Back to top button