मनोरंजन

Kendall Jenner Controversy: हमारा धर्म तुम्हारा बीचवेयर कलेक्शन नहीं…केंडल जेनर ने बिकिनी पर ‘ओम’ लिखा सारोंग पहना, भड़के लोग

Kendall Jenner Controversy: रिएलिटी टीवी शो स्टार और मशहूर फैशन मॉडल केंडल जेनर विवादों में घिर गई हैं. उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो बिकिनी में नज़र आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने जो सारोंग पहना है, उसपर ‘ॐ’ (ओम) लिखा नज़र आ रहा है. बीचवेयर पर हिंदू धर्म का पवित्र प्रतीक देख कई लोग केंडल की आलोचना कर रहे हैं और उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं.

केंडल दरअसल जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर के बर्थडे के मौके पर बहामास में बहन काइली जेनर के साथ हॉलीडे मना रही थीं. इस दौरान उन्होंने बीच पर पहनने के लिए ऐसा सारोंग चुन लिया, जिसकी तस्वीर के बाहर आते ही बवाल खड़ा हो गया है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात पर गहरी नाराजगी जाहिर की है कि धार्मिक प्रतीक को ऐसे फैशन में इस्तेमाल करना कैसे जायज ठहराया जा सकता है.

केंडल की बहन ने शेयर की तस्वीर

विवादित तस्वीर को केंडल की बहन काइली जेनर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीर पर खबर लिखे जाने तक करीब 23 घंटे में 33 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. साथ ही 4 हजार से ज्यादा कमेंट भी हैं. पर जैसे ही भारत में सोशल मीडिया यूजर्स की इस तस्वीर पर नज़र पड़ी केंडल निशाने पर आ गईं. धार्मिक प्रतीक को बिकिनी के साथ पहनने पर कई लोगों ने सवाल खड़े करने शुरू कर दिए. तस्वीर में केंडल ब्लैक बिकिनी और नेक टॉप पहना है. साथ में उन्होंने एक पीले रंग का सारोंग पहना है, जिसपर ओम का प्रतीक और त्रिशूल के निशान छपे हुए हैं.

तस्वीर देख भड़क उठे लोग

Kendell

काइली और केंडल जेनर

हिंदू धर्म में ओम के प्रतीक को बेहद पवित्र माना जाता है. इसे मंत्र के तौर पर भी बोला जाता है. ऐसे में इसका फैशन के तौर पर इस्तेमाल होता देख लोग भड़क गए. एक यूजर ने कहा, “केंडल जेनर हाल ही में ऐसी बीच आउटफिट में दिखी हैं, जिसमें बिकिनी के ऊपर पवित्र हिंदू प्रतीक ‘ॐ’ है. आप इसे फैशन कह सकते हैं, लेकिन पवित्र हिंदू प्रतीक को बिकिनी पर पहनना? हमारा धर्म तुम्हारा बीचवेयर कलेक्शन नहीं है.”

एक अन्यू यूजर ने लिखा, “रुकिए, क्या केंडल जेनर सच में पीले रंग के ऐसे कपड़े को बीच रैप की तरह पहन रही हैं, जिस पर ‘ॐ’ और हिंदू मंत्र लिखे हुए हैं? दूसरी तस्वीर को जूम करके देखिए. उस कपड़े पर सचमुच जगह-जगह ‘ॐ’ का प्रतीक छपा हुआ दिखाई दे रहा है. केंडल इसे काइली के साथ एक यॉट पर बिकिनी के ऊपर पहने नजर आ रही हैं. हॉलीवुड के सितारे बिना ये जाने-समझे कुछ भी पहन लेते हैं कि उसका क्या मतलब है. जैसे ही भारतीय ट्विटर की नजर इस पर पड़ेगी, सोशल मीडिया पर बवाल मच सकता है. आपको क्या लगता है, क्या ये धार्मिक भावनाओं का अपमान है या लोग इस मामले को बेवजह तूल देंगे?”

Related Articles

Back to top button