कम कीमत में कुछ अलग चाहिए तो देख लें ये फोन! Coolpad Cool X Wide की डिलीवरी शुरू, डिजाइन भी शानदार

Coolpad Cool X Wide अब खरीदने के लिए एवलेबल हो गया है. कंपनी ने इसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था. यह Coolpad का पहला वाइड स्मार्टफोन है. इतना ही नहीं, कंपनी का दावा है कि यह Android का पहला ‘वाइड’ फोन भी हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है, जो इसे बाजार में मौजूद आम स्मार्टफोन से काफी अलग बनाता है.
इस फोन में 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो वाला डिस्प्ले दिया गया है. इसकी चौड़ाई 94.5 एमएम है, जबकि ज्यादातर स्मार्टफोन की चौड़ाई करीब 80 एमएम तक होती है. कंपनी ने इसे खास तौर पर ऐसे डिजाइन में तैयार किया है, जिससे लैंडस्केप मोड में वीडियो देखना और गेम खेलना आसान हो. फिलहाल यह फोन सिर्फ चीन में बिक्री के लिए आया है. दूसरे देशों में इसे लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.
Coolpad Cool X Wide की कीमत
Coolpad Cool X Wide को RAM और स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट में खरीदा जा सकता है. इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 999 युआन यानी करीब 14,000 रुपये है. वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 1,199 युआन (करीब 17,000 रुपये) देने होंगे.
इसका सबसे महंगा मॉडल 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 1,399 युआन यानी लगभग 20,000 रुपये है. फोन को व्हाइट, ब्लैक और रेड कलर में खरीदा जा सकता है.
Coolpad Cool X Wide के फीचर्स
चौड़ा डिजाइन और बड़ा डिस्प्ले
फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन का साइज 6.83 इंच बताया गया है, जबकि फीचर्स की जानकारी में 6.38 इंच का डिस्प्ले और 720×1158 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है. यानी स्क्रीन साइज को लेकर जानकारी में अंतर है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है. फोन का साइज 150.3×94.5×8.95 एमएम और वजन करीब 209 ग्राम है.
प्रोसेसर और स्टोरेज
Coolpad Cool X Wide में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है. यह 4G चिपसेट है, इसलिए फोन में 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी. इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है. इसके अलावा TF कार्ड स्लॉट की मदद से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा और बैटरी
फोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलता है, जो हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश के साथ मौजूद है. यह स्मार्टफोन Dual SIM Dual Standby सपोर्ट भी करता है और Android 16 पर काम करता है.
यह भी पढ़ें- आज रात खत्म होगा Google का दीवाली सेल ऑफर! Pixel 11 पर मिल रही है बड़ी छूट, चेक करें डिटेल्स
₹77,000 से भी कम में मिल रहा iPhone 16! दिवाली पर Reliance Digital दे रहा है शानदार ऑफर




