मनोरंजन

Ayushmann Khurrana Movie: संत कबीर दास पर बन रही है फिल्म, आयुष्मान खुराना निभाएंगे रोल

Ayushmann Khurrana Kabira: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन वाली ये फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. जहां एक तरफ आयुष्मान के फैंस को उनकी इस फिल्म का इंतजार है, तो वहीं दूसरी तरफ एक दूसरी फिल्म से भी उनका नाम जुड़ रहा है. वो पर्दे पर 15वीं सदी के प्रतिष्ठित कवि, संत और समाज सुधारक संत कबीर के रोल में नजर आ सकते हैं.

महावीर जैन फिल्म्स ने 19 नवंबर को संत कबीर दास के जीवन पर फिल्म का ऐलान किया. फिल्म का टाइटल है ‘कबीरा’. हालांकि, प्रोडक्शन हाउस की तरफ से अभी उस एक्टर के नाम से पर्दा नहीं उठा गया, जो इस फिल्म में संत कबीर का रोल कर रहे हैं. लेकिन वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो वो एक्टर आयुष्मान खुराना हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि उनका नाम इस फिल्म के लिए सबसे आगे चल रहा है.

आयुष्मान को क्यों कास्ट करना चाहते हैं मेकर्स?

महावीर जैन फिल्म्स ने आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को को-प्रोड्यूस भी किया है. इस फिल्म पर दोनों का एक दूसरे के साथ काफी अच्छा अनुभव रहा है. यही वजह है कि ये कंपनी अपनी अगली फिल्म में भी आयुष्मान खुराना को ही कास्ट करना चाहती है. मेकर्स आयुष्मान खुराना को साइन करने के लिए एक्साइटेड हैं. रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि मेकर्स का मानना है कि आयुष्मान खुराना अपनी आवाज और लुक, दोनों ही मामलों में इस फिल्म के लिए बिल्कुल सही हैं. ये भी कहा गया कि आयुष्मान कविताएं भी लिखते हैं और गाते भी हैं, इसलिए वो इस रोल के लिए पसंद बन जाते हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Mahaveer Jain Films (@mahaveerjainfilms)

ये भी पढ़ें-

क्या गुल्लू को हो गया कनिका से प्यार? लव के सामने कह दी दिल की बात

एक्टिंग स्कूल में मिला नौकरानी का रोल, तो क्यों रोने वाली थीं दीपिका पादुकोण? अनुपम खेर ने सुनाया किस्सा

या तो आयुष्मान या फिर नया एक्टर

साल 2027 की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है. ये भी कहा गया कि अगर बिजी शेड्यूल या फिर किसी और वजह से आयुष्मान इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाते हैं, तो फिर इस रोल में किसी न्यूकमर यानी बिल्कुल नए एक्टर को कास्ट किया जाएगा. बहरहाल, फिलहाल फैंस ‘ये प्रेम मोल लिया’ का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ शरवरी वाघ और अनुपम खेर भी नजर आने वाले हैं.

Related Articles

Back to top button