मनोरंजन

‘रामायण’ की कमाई बढ़ने वाली है? इस देश में 12 नवंबर को रिलीज़ हो रही रणबीर की 2000 करोड़ी फिल्म

Ramayana Hong Kong Release: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की ‘रामायण: पार्ट 1’ भारत समेत कई देशों में 5 नवंबर को रिलीज़ हुई थी. फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कारोबार करती नज़र नहीं आ रही है. इस बीच पता चला है कि मेकर्स ‘रामायण: पार्ट 1’ को अब हांगकांग में रिलीज़ करने जा रहे हैं. कई देशों के बाद फिल्म 12 नवंबर, गुरुवार को हांगकांग के थिएटर में दस्तक देगी. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ ने चीन में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था. ऐसे में ‘रामायण: पार्ट 1’ की हांगकांग रिलीज़ को अहम माना जा रहा है.

हांगकांग के ब्रॉडवे सिनेमा नेटवर्क पर ‘रामायण: पार्ट 1‘ के टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. फिल्म मोंगकोक, सुइन वान, क्वाईफोंग समेत कई लोकशन पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है. सैकनिल्क की रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म अंग्रेजी और चाइनीज सबटाइटल्स के साथ हिंदी में रिलीज़ होगी. हालांकि 12 नवंबर को फिल्म अभी सिर्फ हांगकांग में रिलीज़ हो रही है. चीन की रिलीज़ डेट पर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है. चीन में रिलीज़ को लेकर मेकर्स ने चर्चा की है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है.

भारत में फिल्म ने तीन दिनों में कितना कमाया?

‘रामायण: पार्ट 1’ को मेकर्स ने करीब 2000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया है. रिलीज़ के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया पर इसके वीएफएक्स और एक्शन की तारीफ हो रही है. फिल्म ने तीन दिनों में भारत में कुल 182.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 218 करोड़ के पार पहुंच गया है. वहीं ओवरसीज में फिल्म ने अभी तक 165.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 384 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर लिया है. माना जा रहा है कि रविवार को फिल्म की कमाई में और भी उछाल आएगा.

View this post on Instagram

A post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)

रामायण की कास्ट

रामायण में रणबीर कपूर ने भगवान राम, यश ने रावण, साई पल्लवी ने माता सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण, सनी देओल ने हनुमान, अरुण गोविल ने राजा दशरथ, अनुपम खेर ने जटायु, रकुल प्रीत सिंह ने शूर्पणखा, विवेक ओबेरॉय ने विद्युज्जीव, काजल अग्रवाल ने मंदोदरी, शोभना ने कैकेसी, लारा दत्ता ने कैकेयी, शीबा चड्ढा ने मंथरा, राघव जुयाल ने मेघनाद, फैसल मलिक ने कुंभकर्ण और कुणाल कपूर ने इंद्र का रोल निभाया है. इनके अलावा भी कई कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं.

Related Articles

Back to top button