मनोरंजन

Ramayana China Japan Release: चीन, जापान, साउथ कोरिया और रूस में कब रिलीज़ होगी ‘रामायण’? पक्की खबर मिल गई

Ramayana China Japan Release: रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ इस वक्त भारत समेत दुनिया के कई देशों में अच्छा बिज़नेस कर रही है. फिल्म ने सिर्फ 10 दिनों में ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में तहलका मचाते हुए 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म रोज़ नए रिकॉर्ड बना रही है. पर लगता है कि ‘रामायण: पार्ट 1’ की ये कमाई तो महज़ ट्रेलर भर है, असली पिक्चर दो अगले साल देखने को मिलेगी, जब फिल्म चार ऐसे देशों में रिलीज होगी, जहां अगर ये चल पड़ी तो नोटों की बारिश होना तय है.

‘रामायण: पार्ट 1‘ भारत की सबसे महंगी फिल्म है. इसके दो पार्ट का बजट 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया गया है. वहीं इसका पहला पार्ट करीब 2000 करोड़ का माना जा रहा है. ऐसे में मेकर्स के लिए बजट निकालना कोई बच्चों का खेल नहीं. यही वजह है कि नमित मल्होत्रा और उनकी टीम फिल्म को बड़ी प्लानिंग के साथ स्ट्रैटेजिकली रिलीज़ कर रहे हैं. फिलहाल ये दुनिया के कई देशों में बंपर कमाई कर रही है. अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि फिल्म को अगले साल यानी 2027 की पहली तिमाही में चीन, रूस, जापान और दक्षिण कोरिया में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है.

चीन में सेंसर बोर्ड को भेजी गई रामायण

मेकर्स ने इन चारों देशों में फिल्म को रिलीज़ करने के लिए जरूरी कदम उठाने भी शुरू कर दिए हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेकर्स ने चीन सेंसर सर्टिफिकेट लेने के लिए आधिकारिक तौर पर वहां की फिल्म बोर्ड में अप्लाई कर दिया है. हालांकि अभी सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर कोई फैसला हुआ या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. पर ये बात जरूर तय मानी जा रही है कि ‘रामायण: पार्ट 1’ का अगला फेज बहुत महत्वपूर्ण और बड़ा होने वाला है.

चीन क्यों है सबसे ज्यादा जरूरी?

‘रामायण: पार्ट 1’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. ये वही नितेश तिवारी हैं, जिनके निर्देशन में बनी ‘दंगल’ ने चीन में तहलका मचा दिया था. 2016 में आई दंगल को 2017 में चीन के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ किया गया था. इस फिल्म ने वहां करीब 1300 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कारोबार कर हर किसी को हैरान कर दिया था. ‘रामायण: पार्ट 1’ भी नितेश तिवारी ने ही डायरेक्टर की है. ऐसे में एक बार चर्चा शुरू हो गई है कि चीन में ये फिल्म भी अच्छा कारोबार कर सकती है.

Related Articles

Back to top button