Nirahu On Aamrapali Dubey: क्या धुआंधार खेल रही हैं…आम्रपाली दुबे के सपोर्ट में निरहुआ, बोले- वो पक्का बिग बॉस जीतेंगी

Nirahu On Aamrapali Dubey: भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी के पूर्व सांसद दिनेश लाल याद उर्फ निरहुआ ने एक वीडियो जारी कर अपनी दोस्त आम्रपाली दुबे के लिए वोट मांगा है. आम्रपाली दुबे सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 का हिस्सा हैं. इस हफ्ते आम्रपाली भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. ऐसे में उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनके को-एक्टर और खास दोस्त निरहुआ मैदान में उतर गए हैं. उन्होंने कहा है कि आम्रपाली को वोट करिए ताकि वो इस बार ट्रॉफी जीतकर आएं.
निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर सूट बूट पहने एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में वो कहते हैं, “बिग बॉस में आम्रपाली जी क्या धुआंधार खेल रही हैं. उनका बेबाक अंदाज, उनकी बुद्धिमत्ता, उनकी सूझबूझ, उनका स्टाइल, सब कुछ लोगों को दीवाना बना रहा है. और इतना बढ़िया खेल रही हैं कि हर कोई तारीफ कर रहा है. तो आप भी जियो हॉटस्टार पर जाइए और आम्रपाली जी को 99 वोट्स आप कर सकते हैं, वोट दीजिए, सपोर्ट कीजिए, ताकि आम्रपाली जी इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी जीत कर आएं. और हम सबको उम्मीद है कि वो पक्का जीतेंगी.”
View this post on Instagram
आम्रपाली जी ट्रॉफी लेकर आएंगी
निरहुआ ने आम्रपाली की जीत का दावा करते हुए कहा, “सब लोग ये मान रहे हैं कि जितना बढ़िया खेल रही हैं, जितना धुआंधार खेल रही हैं, आम्रपाली जी एकदम से इस बार ट्रॉफी लेकर ही आएंगी. तो भाइयों जाइए, आम्रपाली जी को वोट करिए, सपोर्ट करिए जियो हॉटस्टार पर.”
इस हफ्ते कौन-कौन हुआ नॉमिनेट
इस हफ्ते बिग बॉस में घर से बेघर होने के लिए उदिती सिंह और अरिश्फा खान को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं. उदिती कैप्टन बनी हैं, इसलिए वो नॉमिनेट नहीं हुई हैं. वहीं उदिती ने अरिश्फा को इम्युनिटी दी है, जिसकी वजह से वो भी इस हफ्ते सेफ हैं. इनके अलावा आम्रपाली दुबे, यंग, स्काउट, काजी तौकीर, माही विज, गुल्लू, कनिका मान, लव गिल और मनीष गोयल पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.




