मनोरंजन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में फेमस हैं मां-बेटी की ये 5 जोड़ियां, किसका चला करियर और किसने किया स्ट्रगल?

60s के दशक में तनुजा का फिल्म इंडस्ट्री में अलग ही जलवा था. मिस्चीवियस और रोमांटिक कैरेक्टर्स के लिए वे मेकर्स की पहली पसंद हुआ करती थीं. वहीं वे 60s के दौर में बोल्ड रोल्स प्ले करने के लिए भी जानी जाती थीं. वहीं 90s के दशक में उनकी बेटी काजोल ने इंडस्ट्री में राज किया. उन्होंने भी अपने चुलबुले अंदाज से फैंस का दिल जीता.बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना अलग रुतबा बनाया है. उन्होंने 70s के दौर में कई दिग्गज एक्टर्स संग काम किया. खूबसूरती के मामले में उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती थी. वहीं उनकी बेटी ईशा देओल ने भी फिल्मों में हाथ आजमाया. लेकिन मां की तरह उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला.80s के दौर में अमृता सिंह लीडिंग लेडी के तौर पर कई फिल्मों में नजर आईं. इसके अलावा कई फिल्मों में वे सपोर्टिंग रोल में भी दिखीं. यहां तक की अभी भी वे फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आती हैं और फैंस को इंप्रेस कर जाती हैं. उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर उनकी बेटी सारा अली खान ने भी फिल्मों में हाथ आजमाया और फैंस को इंप्रेस करने में सफल रहीं. 80s-90s के दौर में श्रीदेवी देश की टॉप की एक्ट्रेस बन गई थीं. अभिनय और अदा के साथ उनके अंदर फैंस को मोह लेने का हुनर भी था. अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग से उन्होंने कई अवॉर्ड्स जीते. वहीं उनके दुर्भाग्यपूर्ण इंतकाल के बाद उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने भी फिल्मों में हाथ आजमाया. आज वे बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी अच्छा कर रही हैं.80s के दशक में सोनी राजदान अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के लिए जानी जाती थीं. वे पैरेलल सिनेमा के साथ ही कॉमर्शियल फिल्मों में भी अभिनय करती थीं. उन्होंने अपने करियर के दौरान कई सारे अहेड ऑफ टाइम रोल्स प्ले किए. अभी भी वे कई सारे प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तरफ अगर बात करें आलिया भट्ट की तो मां की तरह ही उन्होंने भी फिल्मों में खूब नाम कमाया है.

Related Articles

Back to top button