मनोरंजन

King Trailer Date: हो गया कंफर्म, इस दिन आएगा शाहरुख खान और सुहाना की ‘किंग’ का ट्रेलर

King Trailer Date Release: ‘किंग’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. जिससे शाहरुख खान साल 2023 के बाद अब बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. यह फिल्म शाहरुख और उनके परिवार के लिए बेहद खास है. क्योंकि इससे उनकी बेटी सुहाना खान अपना थिएट्रिकल डेब्यू करने वाली हैं. अब इस मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. कब मेकर्स फिल्म का ट्रेलर लाने वाले हैं?

हाल ही में वैराएटी इंडिया पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ क्रिसमस पर आएगी. उससे पहले ही जानकारी मिल रही है कि फिल्म का ट्रेलर 14 दिसंबर को आएगा. जिसके बाद 24 दिसंबर को दुनिया भर में फिल्म रिलीज होगी. यानी कि फिल्म रिलीज होने से 10 दिनों पहले ही काउंटडाउन शुरू हो जाएगा.

कब आएगा ‘किंग’ का ट्रेलर?

इसी रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, 24 दिसंबर को किंग का ट्रेलर आ सकता है. इससे पहले 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज किया गया था. इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब खबर है कि ट्रेलर से पहले इसी महीने फिल्म का एक और नया गाना रिलीज किया जा सकता है. इस फिल्म का म्यूजिक सचिन-जिगर की जोड़ी ने तैयार किया है.

दरअसल सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘किंग’ में सितारों की एक बड़ी फौज नजर आने वाली है. शाहरुख खान, सुहाना खान और दीपिका पादुकोण के अलावा इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और राघव जुयाल जैसे दमदार कलाकार अहम किरदार में हैं.

2023 के बाद हो रही है वापसी

‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने के बाद शाहरुख खान एक बार फिर सिद्धार्थ आनंद के साथ आए हैं. साल 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों के बाद तीन साल के ब्रेक पर शाहरुख थे. अब फाइनली लौट रहे हैं.

Related Articles

Back to top button