‘रामायण’ में AR रहमान के बेटे ने भी किया काम, क्या जिम्मेदारी मिली?

AR Rahman Son AR Ameen: इन दिनों हर तरफ बस एक ही फिल्म की बात हो रही है. नाम है- ‘रामायण’, जो हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है. 4000 करोड़ के भारी भरकम बजट पर नमित मल्होत्रा ने दो पार्ट की इस फिल्म का निर्माण किया है. ‘रामायण पार्ट 1’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. जहां ऑन स्क्रीन रणबीर कपूर, यश जैसे कई बड़े सितारे दिखे, तो वहीं ऑफ स्क्रीन भी कई दिग्गजों ने काम किया है. मशहूर गीतकार और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं. इतना ही नहीं उनके बेटे ने भी इस फिल्म पर काम किया है.
एआर रहमान के बेटे एआर अमीन हैं. अपने पिता की तरह वो भी संगीत की दुनिया से ही ताल्लुक रखते हैं. वो लाइमलाइट में कम ही रहते हैं, लेकिन वो राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’, रजनीकांत की ‘2.0’ और धनुष की ‘तेरे इश्क में’ समेत और भी कई फिल्मों पर प्लेबैक सिंगर के तौर पर काम कर चुके हैं. अब उन्होंने देश की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ में भी अहम जिम्मेदारी निभाई है.
‘रामायण’ से एआर अमीन किस तरह जुड़े?
एआर अमीन ने ‘रामायण‘ में बतौर म्यूजिक सुपरवाइजर काम किया है. यूट्यूब पर भी रिलीज हुए गानों में मेकर्स ने उन्हें क्रेडिट दिया है. पहले मेकर्स ने ‘जय जय राम’ सॉन्ग रिलीज किया और फिर ‘हनुमान चालीसा’ का वीडियो ट्रैक आया है. दोनों ही ट्रैक में एआर अमीन को म्यूजिक सुपरवाइजर के तौर पर क्रेडिट मिला है.
‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बहरहाल, ‘रामायण’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. जहां एक तरफ क्रिटिक्स और लोगों ने भी फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दिए, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म अच्छा बिजनेस भी कर रही है. सैकनिल्क की मानें तो 5 नवंबर रात 9 बजे तक ‘रामायण’ ने भारत में 75.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. नेट कलेक्शन 64.28 करोड़ है.
ये भी पढ़ें-
42 साल पहले मलयालम में बनी थी भारत की पहली 3डी फिल्म, एक जादुई जिन्न की कहानी ने सभी को किया था हैरान
सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज़ डेट आई, बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल से भिड़ने को तैयार भाईजान!
‘रामायण’ में रणबीर ने भगवान राम का रोल किया है. साई पल्लवी मां सीता के किरदार में हैं. यश ने रावण का किरदार निभाया है. इन सबके अलावा रवि दुबे, राघव जुयाल, फैसल मलकि, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह समेत कई बड़े चेहरे फिल्म में दिखे हैं.



