CAT 2026: ये गलतियां पड़ेगी भारी… नहीं दिया ध्यान तो कैट स्कोर में हो सकता है नुकसान

CAT 2026: कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (CAT) 2026 का आयोजन 29 नवंबर को प्रस्तावित है. इसके लिए एडिमट कार्ड डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं. इसके साथ ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने CAT 2026 के लिए मॉक टेस्ट का लिंक भी एक्टिव कर दिया है. इसके माध्यम से कैंडिडेट्स CAT 2026 की तैयारी कर सकेंगे. बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स मॉक टेस्ट में शामिल होते हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि अच्छी तैयारी के साथ बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स CAT में शामिल होते हैं, लेकिन कुछ गलतियां उन पर भारी पड़ती हैं. मसलन, इन गलतियों की वजह से उनका CAT स्कोर कम हो जाता है. ऐसे में एक्सपर्ट एहतियात के साथ CAT में शामिल होने की सलाह देते हैं.
आइए, इसी कड़ी में जानते हैं कि CAT एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स ऐसी कौन सी गलतियां करते हैं, जो उनके स्कोर को कम करती हैं. साथ ही जानते हैं कि CAT 2026 को लेकर IIM इंदौर की तैयारियां क्या हैं.
IIM बेंगलुरु की एलुमनाई ने वीडियो पोस्ट कर गलतियां की तरफ दिलाया ध्यान
CAT 2026 में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स के लिए IIM बैंगलोर की एलुमनाई ने रश्मि सिंह ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैंडिडेट्स कुछ मामूली गलतियां करते हैं, लेकिन इससे उनका परसेंटाइल 10-15 पॉइंट तक गिर सकता है. उन्होंने कहा कि कैंडिडेट्स इन गलतियां से बचकर अपनी गलतियां सुधार सकते हैं. आइए, जानते हैं कि उन्होंने किन गलतियाें की तरफ ध्यान दिलाया है.
ज्यादा सवालों को हल करने से बचें
IIM बैंगलोर की एलुमनाई ने रश्मि सिंह ने अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट वीडियो में CAT 2026 में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स को ज्यादा सवाल करने से बचने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कहा कि ज्यादा सवाल हल करने से ज्यादा जरूरीसटीकता (accuracy) है. उन्होंने अपने दिनों को याद करते हुए कहा है कि उन्होंने 66 में से केवल 38 सवालों को हल किया था, उनका स्कोर 99 परसेंटाइल से ऊपर रहा. उन्होंने सलाह दी है कि जल्दबाजी में पूरा पेपर हल करने के बजाय सवालों को सोच-समझकर चुनना ज्यादा महत्वपूर्ण है.
गलत समय पर ना दे मॉक टेस्ट
IIM बैंगलोर की एलुमनाई ने रश्मि सिंह ने अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट वीडियो में कैंडिडेट्स को गलत समय पर मॉक टेस्ट ना देने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि है कि कैंडिडेट्स मॉक टेस्ट का अभ्यास उसी समय करें, जिस समय उनका CAT एग्जाम सेशन निर्धारित है. उन्होंने कहा है कि कैंडिडेट्स को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए समय का पालन करते हुए मॉक टेस्ट में शामिल में होना चाहिए, इससे वह एग्जाम के लिए सहज हो सकेंगे.
मॉक टेस्ट के प्रदर्शन को नजरअंदाज करना
उन्होंने कहा है कि CAT सेशन के हिसाब से मॉक टेस्ट देना जितना जरूरी है, उससे भी ज्यादा जरूरी मॉक टेस्ट के प्रदर्शन का विश्लेषण करना है. उन्होंने कहा कि कैंडिडेट्स को अपने मॉक टेस्ट के रिजल्ट का ध्यानपूर्वक विश्लेषण करना चाहिए, जिससे वह अपनी कमोजोरियां पहचान सकेंगे, जिससे वह अपनी कमजाेरियों को दुरस्त कर सकेंगे.
CAT 2026 एग्जाम 29 नवंबर को प्रस्तावित है
CAT 2026 का आयोजन 29 नवंबर को तीन सत्रों में किया जाएगा. कैंडिडेट्स को हर सेक्शन में सवालों के जवाब देने के लिए 40 मिनट का समय मिलेगा. एक सेक्शन के सवालों का जवाब देते समय, वे किसी दूसरे सेक्शन में नहीं जा सकेंगे.इस बार IIM इंदौर की तरफ से एग्जाम आयोजित किया जा रहा है, जिसने शांतिपूर्ण एग्जाम आयोजित कराने के लिए कुछ पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें फेस मैचिंग (चेहरे का मिलान) और कुछ चुनिंदा जगहों पर मोबाइल जैमर लगाना शामिल है. CAT 2026 का आयोजन लगभग 170 शहरों में किया जाएगा. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, CAT 2026 का स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक मान्य रहेगा और इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा




