मनोरंजन

Bigg Boss 20: कप्तानी टास्क के दौरान हाथापाई! स्काउट ने मारा धक्का, क्या शो छोड़ेंगे यंग डीएसए?

Bigg Boss 20: भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में हर गुजरते दिन के साथ हंगामा बढ़ता ही जा रहा है. कप्तानी टास्क के दौरान घर के दो मजबूत कंटेस्टेंट्स स्काउट और यंग डीएसए के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई और धक्का-मुक्की होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. हालांकि, कुछ सोशल मीडिया हैंडल ने ये दावा किया है, लेकिन अब तक इस बारे में मेकर्स या चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

जानकारी के मुताबिक, कप्तानी टास्क के दूसरे राउंड में उदिति रोबोट चेयर पर बैठी थीं. टीम-ए का मकसद उदिति को रुलाना था. उदिति को इमोशनल करने के लिए स्काउट ने उनकी पारिवारिक तस्वीर के कोने को हल्का सा जला दिया. इस टास्क के दौरान गुल्लू और यंग लगातार स्काउट के परफॉर्मेंस के बीच में आ रहे थे और कमेंट्स कर रहे थे. स्काउट ने दोनों को बार-बार दूर रहने की चेतावनी दी, लेकिन यंग ने कमेंट करना बंद नहीं किया.

बहस से हाथापाई तक पहुंचा मामला

देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को गालियां देने लगे. मामला तब और गंभीर हो गया जब गुस्से में आकर स्काउट ने यंग को जोर से धक्का दे दिया. अचानक हुई इस धक्का-मुक्की से आहत होकर यंग ने गुस्से में कहा, “अब दोस्ती खत्म.” स्थिति को बिगड़ता देख बिग बॉस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और टास्क को बीच में ही रोक दिया. बिग बॉस के आदेश के बाद स्काउट को बेडरूम एरिया में और यंग को गार्डन एरिया में अलग-अलग रहने के निर्देश दिए गए.

स्काउट ने मांगी माफी, आम्रपाली ने उकसाया

कहा जा रहा है कि गुस्सा शांत होने के बाद स्काउट को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने स्वीकार किया कि उनसे धक्का-मुक्की हुई है. इसके बाद स्काउट, यंग के पास माफी मांगने पहुंचे. शुरुआत में यंग ने माफी स्वीकार करने से इनकार कर दिया और वहां से चले गए, लेकिन बाद की लीक खबरों के अनुसार यंग ने स्काउट की माफी स्वीकार कर ली. हालांकि, आम्रपाली को यंग का माफी स्वीकार करना बिल्कुल रास नहीं आया. आम्रपाली ने यंग के इस फैसले पर सवाल उठाए और उन्हें उकसाते हुए कहा कि वे फैंस को क्या मैसेज दे रहे हैं? आम्रपाली ने यंग से जोर देकर कहा कि वे बिग बॉस से स्काउट के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग करें या फिर खुद शो छोड़कर बाहर आ जाएं.

क्या होगा बिग बॉस का फैसला?

बिग बॉस के घर में किसी भी तरह की शारीरिक हिंसा या धक्का-मुक्की की सख्त मनाही है. अतीत में भी ऐसा करने वाले कंटेस्टेंट्स को सीधे बेघर किया गया है. अब दर्शकों की नजरें आने वाले एपिसोड पर टिकी हैं कि क्या मेकर्स स्काउट पर कोई सख्त कार्रवाई करेंगे या ये मामला महज एक अफवाह साबित होगा.

Related Articles

Back to top button