मनोरंजन

कंगना रनौत से लारा दत्ता और फातिमा सना शेख तक, पर्दे पर इन अभिनेत्रियों ने निभाया इंदिरा गांधी का किरदार

सुचित्रा सेन भारतीय सिनेमा के इतिहास की लेजेंडरी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म आंधी में इंदिरा गांधी का लीड रोल प्ले किया था. हालांकि ये फिल्म उनके किरदार पर लूजली बेस्ड थी और इसे लेकर बाद में कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई थी.सुप्रिया विनोद ने 2017 की फिल्म इंदु सरकार में इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया था और चर्चा में आई थीं. हालांकि वे 4 दफा ये किरदार निभा चुकी हैं. एक्ट्रेस ने सबसे पहले 2014 में मराठी फिल्म में ये रोल प्ले किया था. इसके बाद उन्होंने तेलुगू की दो फिल्मों में ये रोल प्ले कर चुकी हैं. वे एक नाटक में भी इस रोल में नजर आई हैं. एक्ट्रेस नवनी परिहार ने भी सुप्रिया विनोद की तरह ही एक से अधिक बार पर्दे पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है. इनमें सबसे प्रमुख वर्ष 2013 की टीवी डॉक्यूमेंट्री सीरीज में ये रोल किया था. इसके बाद 2021 में अजय देवगन की भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में भी एक्ट्रेस ने ये रोल प्ले किया था.बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हुई थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर सकी थी. ये इंदिरा गांधी की बायोपिक मूवी थी.लारा दत्ता ने अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम में इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया था. ये उनकी कमबैक फिल्म थी जो 2021 में आई थी. कई लोगों को बाद में पता चला था कि ये रोल एक्ट्रेस ने प्ले किया है. फिल्म ने सिनेमाघरों में ठीक-ठाक कमाई की थी.फातिमा सना शेख ने साल 2023 में आई फिल्म सैम बहादुर में इंदिरा गांधी का लीड रोल प्ले किया था. ये फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानिकशॉ के जीवन पर आधारित थी जिसमें विकी कौशल लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में दोनों के अभिनय की सराहना हुई थी.अवन्तिका अकेरकर ने साल 2019 में बालासाहेब ठाकरे की बायोपिक फिल्म ठाकरे में इंदिरा गांधी का लीड रोल प्ले किया था. इस मूवी में बाल ठाकरे के रोल में नावाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे. उनके अभिनय की तारीफ की गई थी और फिल्म भी ठीक-ठाक कलेक्शन करने में सफल रही थी.

Related Articles

Back to top button