मनोरंजन

3 घंटे 17 मिनट की है किंग! शाहरुख खान के करियर की टॉप 5 रनटाइम वाली फिल्में कौन सी हैं?

शाहरुख खान के करियर की सबसे लंबी फिल्म मोहब्बतें है जो 2000 में आई थी. ये फिल्म 3 घंटे 36 मिनट लंबी थी. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुपम खेर, जुगल हंसराज और जिमी शेरगिल नजर आए थे.इसके बाद कभी खुशी कभी गम का नंबर आता है. शाहरुख की ये फिल्म 3 घंटे 30 मिनट लंबी थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान, जया बच्चन और काजोल नजर आए थे. ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी.शाहरुख खान के करियर की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म कभी अलविदा ना कहना थी जो 3 घंटा 13 मिनट लंबी थी. इस फिल्म में शाहरुख के अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे. शाहरुख खान के करियर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म की बात करें तो इसका नाम वीर जारा है. ये फिल्म भी 3 घंटे 12 मिनट लंबी थी. इस लव स्टोरी को दुनियाभर में बहुत प्यार मिला था और इसका कलेक्शन भी अच्छा रहा था.शाहरुख खान की स्वदेश फिल्म उनके अभी तक के करियर की पांचवी सबसे लंबी फिल्म है. इस फिल्म को उनकी कल्ट मूवीज में से एक माना जाता है. फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 9 मिनट का था. अब शाहरुख खान की किंग रिलीज के बाद उनके करियर की तीसरी सबसे लंबी मूवी बन जाएगी और ये फिल्म टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो जाएगी. किंग मूवी की बात करें तो ये 24 दिसंबर 2026 को रिलीज हो रही है.

Related Articles

Back to top button