उत्तर प्रदेश

सिर्फ मौसम नहीं, हवा का हाल भी बताएगा आपका फोन! घर बैठे ऐसे पता करें कितना है AQI

बढ़ते प्रदूषण के बीच यह जानना जरूरी हो गया है कि हम जिस हवा में सांस ले रहे हैं, वह कितनी साफ है. कई बार बाहर का मौसम देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि हवा में कितना प्रदूषण है. ऐसे में आप कुछ ही मिनट में अपने स्मार्टफोन की मदद से घर बैठे ही अपने इलाके का AQI यानी Air Quality Index चेक कर सकते हैं.

इसके लिए किसी खास मशीन की जरूरत नहीं है. CPCB के SAMEER ऐप और वेबसाइट के अलावा Google Maps, IQAir और AQI.in जैसे प्लेटफॉर्म भी हवा की क्वालिटी की जानकारी देते हैं. चलिए आपको बताते हैं इनकी मदद से आप कैसे मिनटों में AQI का पता लगा सकते हैं.

SAMEER ऐप से चेक करें AQI

SAMEER ऐप को Central Pollution Control Board (CPCB) ने बनाया है.यह ऐप देश के अलग-अलग शहरों में हवा की क्वालिटी की जानकारी देता है. इसे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है. ऐप खोलने के बाद अपनी लोकेशन चुनें. इसके बाद आपको आसपास के मॉनिटरिंग स्टेशन का AQI दिखाई देगा. इसमें PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषण के आंकड़े भी देख सकते हैं.

CPCB की वेबसाइट से जानें हवा का हाल

अगर आप कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं, तो CPCB की वेबसाइट पर भी AQI चेक कर सकते हैं.इसके लिए वेबसाइट पर जाकर अपने शहर या इलाके का नाम चुनें. यहां आपको अलग-अलग जगहों के AQI और हवा में मौजूद प्रदूषण की जानकारी मिल जाएगी.

Google Maps से देखें AQI

Google Maps में भी हवा की क्वालिटी देखने का ऑप्शन मिलता है. इसके लिए ऐप खोलें और ऊपर दिए गए Layers के विकल्प पर टैप करें. यहां Air Quality लेयर चुनें. इसके बाद मैप पर अलग-अलग इलाकों का AQI दिखाई देने लगेगा. इससे आप घर से निकलने से पहले अपने आसपास की हवा का हाल जान सकते हैं.

IQAir ऐप और वेबसाइट का करें इस्तेमाल

IQAir के जरिए भी आप अपने शहर और आसपास के इलाकों का AQI देख सकते हैं. आप इसके ऐप या वेबसाइट पर जाकर लोकेशन सलेक्ट करें. यहां हवा की क्वालिटी के साथ प्रदूषण से जुड़ी दूसरी जानकारियां भी मिलती हैं.

AQI.in पर चेक करें प्रदूषण

AQI.in की वेबसाइट पर जाकर आप अपने शहर या इलाके का नाम सर्च कर सकते हैं. यहां आपको AQI के साथ हवा में मौजूद प्रदूषण का स्तर भी पता चलेगा. इससे अलग-अलग इलाकों की हवा की तुलना करना भी आसान हो जाता है.

AQI के आंकड़ों का क्या मतलब है?

AQI का आंकड़ा जितना कम होता है, हवा उतनी ही साफ मानी जाती है. भारत में इसके स्तर को इस तरह समझ सकते हैं:

  • 0-50: अच्छी हवा
  • 51-100: संतोषजनक
  • 101-200: मध्यम प्रदूषण
  • 201-300: खराब हवा
  • 301-400: बहुत खराब हवा
  • 401-500: गंभीर प्रदूषण

अगर आपके इलाके का AQI ज्यादा है, तो बाहर निकलते समय सावधानी बरतें. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है.

Related Articles

Back to top button