उत्तर प्रदेश

आज रात खत्म होगा Google का दीवाली सेल ऑफर! Pixel 11 पर मिल रही है बड़ी छूट, चेक करें डिटेल्स

Google Store India की दिवाली सेल आज यानी 8 नवंबर की रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी. ऐसे में अगर आप अपने लिए Pixel 11 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आखिरी मौका है कम कीमत में फोन खरीदने का. वहीं, अगर आप बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो मिलने वाला कैशबैक और पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर मिलने वाला बोनस मिलाकर इसकी कीमत कम हो जाएगी. Google Store के ऑफर्स पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस डील में बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज की शर्तें भी शामिल हैं.

बैंक कार्ड से मिलेगा ₹7,000 तक का कैशबैक

Pixel 11 खरीदने पर HDFC या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने् पर 7,000 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है. वहीं, Pixel 11 Pro, Pro XL और Pro Fold पर यह छूट ₹10,000 है. इन ऑफर्स के साथ नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा. हालांकि, Pixel 11 पर कैशबैक पाने के लिए कम से कम ₹58,499 का ट्रांजैक्शन करना जरूरी है. बैंक अपनी तरफ से प्रोसेसिंग फीस भी ले सकते हैं.

₹89,999 वाला Pixel 11 पड़ेगा ₹39,999 का

Google Store के कैलकुलेशन के मुताबिक, 256GB स्टोरेज वाले Pixel 11 की MRP ₹89,999 है. इस पर 7,000 रुपए का कैश कैशबैक मिलेगा. अगर आप पुराना Pixel 9 (256GB) एक्सचेंज करते हैं, तो उसकी ₹34,000 की वैल्यू और ₹9,000 का अतिरिक्त बोनस भी मिल सकता है. इन सभी छूट को जोड़ने के बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹39,999 रह जाती है.

इसी तरह, 256GB Pixel 11 Pro की MRP ₹1,19,999 है. इस पर ₹10,000 कैशबैक, ₹46,000 एक्सचेंज वैल्यू और ₹9,000 बोनस मिलाकर इसकी प्रभावी कीमत ₹54,999 हो सकती है.

Amazon और Flipkart के मुकाबले कैसी है डील?

Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart पर Axis Bank कार्ड और एक्सचेंज ऑफर के बाद Pixel 11 की प्रभावी कीमत करीब ₹55,051 थी. वहीं Amazon पर 512GB मॉडल की कीमत लगभग ₹90,780 दर्ज की गई. ऐसे में Google Store का एक्सचेंज और बैंक ऑफर साथ लेने पर कम कीमत में फोन खरीदने का मौका मिल सकता है.

Pixel 10 और स्मार्टवॉच पर भी छूट

सेल में Pixel 10 पर ₹5,000 कैशबैक, ₹5,000 की सीधी छूट और ₹1,000 का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. Pixel 10a पर ₹3,000 तक कैशबैक, ₹3,000 की छूट और ₹1,000 बोनस दिया जा रहा है. वहीं Pixel Watch 5 पर ₹2,500 और Watch 4 पर ₹1,500 का कैशबैक उपलब्ध है. इन प्रोडक्ट्स पर भी नो-कॉस्ट EMI का विकल्प है.

डिलीवरी और एक्सचेंज से जुड़ी जरूरी बातें

Google Store पर स्टैंडर्ड डिलीवरी मुफ्त है. ऑर्डर करने से पहले ही डिलीवरी की संभावित तारीख दिखाई जाएगी. भारत में ज्यादातर स्टोर प्रोडक्ट्स पर 15 दिनों की रिटर्न विंडो मिलती है. एक्सचेंज में पुराने फोन को Cashify पिकअप करेगा. डिवाइस की जांच पूरी होने के बाद एक्सचेंज की रकम का भुगतान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- ₹77,000 से भी कम में मिल रहा iPhone 16! दिवाली पर Reliance Digital दे रहा है शानदार ऑफर

दिवाली पर सस्ते ऑफर के लालच में न करें ये गलती! WhatsApp पर आया एक मैसेज उड़ा सकता है आपकी कमाई

Related Articles

Back to top button