उत्तर प्रदेश

न OpenAI, न Google… चीन के इस AI फाउंडर की दौलत पहुंची 55 अरब डॉलर, जानिए कौन हैं लियांग वेनफेंग

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में अमेरिका और चीन के बीच आगे निकलने की रेस चल रही है. इसी बीच चीन ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. AI की दुनिया में चीनी कंपनी DeepSeek लगातार अपनी पकड़ मजबूत बना रही है. अब एआई की दुनिया में कमाई के मामले में चीन में बड़ी कामयाबी हासिल की है. डीपसेक कंपनी के नए फंडिंग राउंड के बाद इसके फाउंडर लियांग वेनफेंग की दौलत में बड़ा उछाल देखने को मिला है. लियांग वेनफेंग की अनुमानित संपत्ति अब 55 अरब डॉलर यानी लगभग 50,920 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. नए आंकड़ों के साथ लियांग वेनफेंग दुनिया के सबसे अमीर AI मॉडल क्रिएटर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उनकी संपत्ति अमेरिका की कई बड़ी AI कंपनियों के चीफ से भी ज्यादा बताई जा रही है.

खास बात यह है कि DeepSeek में लियांग की हिस्सेदारी पहले की तुलना में कम हुई है, लेकिन कंपनी की वैल्यू बढ़ने से उनकी संपत्ति में बढ़ोत्तरी हुई है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के नए फंडिंग राउंड में चीन के कई बड़े कारोबारी और अमीर निवेशकों ने भी दिलचस्पी दिखाई है.

कौन हैं लियांग वेनफेंग?

ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आ रहा है कि आखिर लियांग वेनफेंग कौन हैं, जिन्होंने कमाई के मामले में यह मुकाम हासिल किया है. इसका जवाब है कि लियांग वेनफेंग DeepSeek के फाउंडर हैं. इस कंपनी ने कम समय में OpenAI और Google जैसी बड़ी टेक कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है. लेकिन AI की दुनिया में नाम कमाने से पहले Liang फाइनेंस सेक्टर में काम करते थे. उन्होंने Zhejiang High-Flyer Asset Management नाम की क्वांटिटेटिव हेज फंड कंपनी की सह-स्थापना की थी. यह कंपनी मैथ्य मॉडल और डेटा के आधार पर इन्वेस्ट से जुड़े फैसले लेती है.

AI की दुनिया में उनकी दिलचस्पी बढ़ी तो उन्होंने साल 2023 में DeepSeek की शुरुआत कर दी. यह कंपनी शुरुआत में हेज फंड की AI रिसर्च यूनिट के रूप में काम करती थी. लियांग वेनफेंग आमतौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों और मीडिया से दूर रहते हैं. इसके बाद भी उनकी कंपनी ने दुनियाभर में काफी चर्चा बटोरी.

कैसे बढ़ी 55 अरब डॉलर तक दौलत?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक डीपसेक ने अपने नए फंडिंग राउंड में लगभग 100 अरब युआन यानी करीब 1.39 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस निवेश के बाद कंपनी की अनुमानित वैल्यू 86 अरब डॉलर यानी लगभग 79,629 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

चीन के कॉरपोरेट रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के अनुसार DeepSeek में लियांग की हिस्सेदारी जून में 81.65 फीसदी थी, जो अब कम होकर 67.4 फीसदी बची है. इसके बाद कंपनी की वैल्यूएशन में बड़ी बढ़ोतरी के कारण उनकी बची हुई हिस्सेदारी की कीमत काफी बढ़ गई है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार इसी वजह से उनकी कुल संपत्ति 55 अरब डॉलर तक पहुंच गई है. यह रकम उनकी हिस्सेदारी की अनुमानित कीमत है. इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें फंडिंग के दौरान इतनी रकम सीधे मिली है.
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि DeepSeek साल 2027 में अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है, लेकिन कंपनी की तरफ से अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ये भी पढ़ेंः Telegram पर इस यूजरनेम को खरीदने की लगी 8 करोड़ रुपये की बोली, खुद टेलीग्राम के CEO को ही नहीं हो रहा भरोसा!

ये भी पढ़ेंः Jio का नया धमाका! अब AI पंडित जी बताएंगे आपका भविष्य, लॉन्च हुआ JioAstro ऐप, जानें क्या है खास

Related Articles

Back to top button