‘इंडिया ने मुझे बिगाड़ दिया…’ अपने देश लौटकर फूट-फूटकर रोई जापानी लड़की! वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जापानी लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वो रोती हुई नजर आ रही है. वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
जापानी लड़की का नाम हिकारु है, जो काफी समय से भारत में रह रही थी. अब वो अपने देश जापान वापस लौट गई है. लेकिन जापान जाकर उसे इंडिया की इतनी याद आ रही है कि वो फूट-फूटकर रोने लगी.
वीडियो में हिकारु कहती है, इंडिया ने मुझे बहुत ज्यादा बिगाड़ दिया है. जापान लौटने के बाद जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई है. वो बताती है कि इंडिया में उसे कुछ भी खुद नहीं करना पड़ता था. सब कुछ एक ऐप से हो जाता था. रोज का सामान, कपड़ों की ड्राई क्लीनिंग, बिल्ली का अस्पताल, कपड़ों की सिलाई…सब कुछ घर बैठे हो जाता था.
लड़की का कहना है कि जापान में ऐसा नहीं है. वहां उसे हर छोटा काम खुद ही करना पड़ रहा है. इसी वजह से उसे इंडिया की बहुत याद आ रही है.
वीडियो के आखिर में हिकारु ये भी बताती है कि वो दिसंबर में फिर से मुंबई वापस आ रही है. इंस्टाग्राम पर @hikarusan.india हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर इंडियन यूजर्स भी काफी खुश हैं और कमेंट में हिकारु को वापस आने के लिए कह रहे हैं.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram
(@hikarusan.india)



