Bigg Boss 20: अरिश्फा ने आम्रपाली को कहा ‘बच्चा बेचने वाली’, काजी-गुल्लू ने उड़ाया मज़ाक तो भड़के फैंस!

Bigg Boss 20: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में हुआ हंगामा अब टीवी की स्क्रीन से निकलकर सोशल मीडिया पर आ चुका है. शो के लेटेस्ट नॉमिनेशन टास्क के दौरान अरिश्फा खान के भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे पर किए गए ‘अम्मापाली’ और ‘बच्चा बेचने वाली’ जैसे भद्दे कमेंट ने इंटरनेट पर बवाल खड़ा कर दिया है. कल के एपिसोड के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है. व्यूअर्स न सिर्फ अरिश्फा खान की इस घटिया बयानबाजी पर भड़के हुए हैं, बल्कि काजी तौकीर और गुल्लू जैसे सदस्यों द्वारा इस संवेदनशील मुद्दे का मज़ाक उड़ाए जाने पर भी लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है.
इस विवादित वाकये के बाद से ही एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर बिग बॉस के फैंस दो धड़ों में बंट गए हैं, जहां ज्यादातर लोग आम्रपाली दुबे के समर्थन में पोस्ट किए जा रहे हैं. दर्शकों का मानना है कि इंडस्ट्री की इतनी सीनियर एक्ट्रेस के खिलाफ इस तरह की ओछी और घटिया भाषा का इस्तेमाल कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. सोशल मीडिया पर अरिश्फा खान, काजी और गुल्लू के खिलाफ ट्रोल्स और फैंस ने मोर्चा खोल दिया है. फैंस का कहना है कि गेम में फुटेज पाने के लिए अरिश्फा और उनके साथियों ने शालीनता की सारी हदें पार कर दी हैं.
नॉमिनेशन टास्क में फिसली जुबान
पूरा विवाद नॉमिनेशन टास्क के दौरान शुरू हुआ, जहां माही विज के नॉमिनेट करने के बाद आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा खान का नाम लिया. आम्रपाली के इस कदम से अरिश्फा इस कदर बौखला गईं कि उन्होंने आपा खोते हुए कह दिया, “अम्मापाली, बच्चा बेचने वाली!” हालांकि, आम्रपाली दुबे ने भी इस भद्दे तंज पर चुप रहना मुनासिब नहीं समझा और उन्होंने तुरंत अरिश्फा को आईना दिखाते हुए कहा, “अगर यहां बच्चे बिक रहे होते, तो घर में सबसे बड़ी बच्ची तो तुम ही हो अरिश्फा!” इसके साथ ही उन्होंने अरिश्फा को साफ कहा कि वो सिर्फ फुटेज बटोरने के लिए बड़े चेहरों को निशाना बना रही हैं.
View this post on Instagram
काजी और गुल्लू उड़ाते रहे मज़ाक
इस पूरे घटनाक्रम पर फैंस के ज्यादा भड़कने की मुख्य वजह घर के अन्य सदस्यों का रवैया रहा. जब अरिश्फा यह बयान दे रही थीं, तब काजी तौकीर और गुल्लू इसका विरोध करने के बजाय हंसते हुए मज़ाक उड़ा रहे थे. काजी तो बकायदा यह कहते दिखे कि “बात सही है, राइम सही है!” वहीं गुल्लू भी उनका साथ दे रहे थे. घर के अंदर इस गैर-संवेदनशील व्यवहार को देखकर इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा और बढ़ गया. पूरे घर में से सिर्फ यंग डीएसए ही इकलौते ऐसे सदस्य थे, जिन्होंने अरिश्फा के पास जाकर उन्हें टोका और कहा कि किसी के बच्चों को लेकर इस तरह के कमेंट करना गलत है और उन्हें यह सुनकर बहुत खराब लगा है.
क्या ‘वीकेंड का वार’ में लगेगी काजी और अरिश्फा की क्लास?
दर्शकों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब आम्रपाली दुबे को घर के अंदर गलत तरह से टारगेट करने या उनका मज़ाक उड़ाने की कोशिश की गई हो. सलमान खान द्वारा ‘वीकेंड का वार’ में मजाकिया लहजे में बोले गए ‘अम्मा जी’ शब्द का जिस तरह से अरिश्फा और अन्य घरवालों ने गलत फायदा उठाया है, उससे फैंस बेहद आहत हैं. अब सोशल मीडिया पर लगातार मांग उठ रही है कि आने वाले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान को अरिश्फा खान की इस भाषा और काजी-गुल्लू की इस हरकत पर सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए और उनकी क्लास लगानी चाहिए.




