अजब-गजब

हजारों रुपये का एयर प्यूरीफायर छोड़िए! 140 रुपये में पंखे को बना सकते हैं हवा साफ करने वाला

दिल्ली की हवा हर साल सर्दियों में लोगों के लिए मुसीबत बन जाती है. जैसे ही ठंड बढ़ती है, प्रदूषण का स्तर भी तेजी से ऊपर जाने लगता है. हालात ऐसे हो जाते हैं कि खुले में सांस लेना तक मुश्किल महसूस होने लगता है. इस जहरीली हवा का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों पर पड़ता है. वहीं, हर परिवार के लिए हजारों रुपये खर्च करके एयर प्यूरीफायर खरीदना आसान नहीं होता. इसी परेशानी को देखते हुए दिल्ली के दो स्कूली छात्रों ने इसी परेशानी का एक ऐसा सस्ता ऑप्शन तैयार किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है.

इन छात्रों का नाम कृष अग्रवाल और समर्थ मीटले है. कृष संस्कृति स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं, जबकि समर्थ वसंत वैली स्कूल में 11वीं में पढ़ते हैं. दोनों ने मिलकर ‘प्रोजेक्ट वायु’ नाम से एक पहल शुरू की है. उनका मकसद उन परिवारों और बच्चों तक साफ हवा पहुंचाने का ऑप्शन उपलब्ध कराना है, जो महंगे एयर प्यूरीफायर नहीं खरीद सकते.

क्यों खास है ये प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसकी कीमत है. दोनों छात्रों ने ऐसी तकनीक तैयार की है, जिसकी मदद से महज 140 रुपये खर्च करके एक नॉर्मल पंखे को एयर प्यूरीफायर के ऑप्शन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए न तो कोई नई मशीन खरीदने की जरूरत है और न ही घर में पहले से मौजूद पंखे को बदलना पड़ता है.

दरअसल, इस तरीके में एक खास तरह के फिल्टर का इस्तेमाल किया जाता है. इसे सामान्य टेबल फैन या दीवार पर लगे पंखे की जाली पर लगाया जा सकता है. यह फिल्टर इलेक्ट्रोस्टैटिक तकनीक पर काम करता है और इसका उद्देश्य हवा में मौजूद PM2.5 जैसे बेहद छोटे प्रदूषण कणों को अपने ऊपर जमा करना है.

इसे इस्तेमाल करना भी काफी आसान है. फिल्टर को इलास्टिक की मदद से पंखे की जाली पर फिट किया जाता है. इस पूरी प्रक्रिया में लगभग एक मिनट का समय लगता है. पंखा चालू होते ही हवा फिल्टर से होकर गुजरती है और हवा में मौजूद बारीक कण फिल्टर पर जमा होने लगते हैं. हवा के दबाव से फिल्टर थोड़ा फैल भी जाता है. यानी इसे लगाने के लिए किसी खास मशीन या तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं पड़ती.

यह भी पढ़ें: न IIT, न MBA सिर्फ इन स्किल्स के दम पर 22 साल के लड़के ने कमाए 1.4 करोड़!

इसकी एक और अच्छी बात यह है कि इसका रखरखाव भी ज्यादा महंगा नहीं है. एक फिल्टर की कीमत करीब 140 रुपये बताई गई है और इसे लगभग हर महीने बदलने की जरूरत होती है. ऐसे में कम बजट वाले परिवारों के लिए यह एक किफायती ऑप्शन बन सकता है.

यहां देखिए पोस्ट

Related Articles

Back to top button