डिलीवरी बॉय बेटे ने 3 महीने में जमा किए पैसे, मां को दिया ऐसा तोहफा कि रो पड़ी वो!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. यह वीडियो ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. इसमें पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के रहने वाले एक डिलीवरी बॉय की कहानी है, जिसने अपनी मां का सपना पूरा किया.
बेटा बताता है कि उसकी मां पड़ोसी के घर टीवी देखने जाती थी. वह अक्सर कहती थी- सबके घर पर टीवी है, तू भी एक ले आ. यह बात बेटे के दिल में बैठ गई. उसने ठान लिया कि मां को अब दूसरों के घर नहीं जाना पड़ेगा.
वायरल पोस्ट के अनुसार, बेटा साइकिल से खाना पहुंचाने का काम करता था. उसके पास बाइक नहीं थी. बारिश हो या धूप, वह साइकिल पर ही डिलीवरी करता था. उसने तीन महीने तक हर दिन दो सौ रुपए बचाए. उसने खर्चे कम कर दिए, लेकिन मां का सपना नहीं छोड़ा.
आखिर वह दिन आ गया, जब बेटा घर में नया टीवी लेकर आया. टीवी पर सीरियल चल रहा था और मां सामने बैठी थी. मां की खुशी देखते ही बन रही थी. वह हंसते-हंसते रो पड़ी. उसने मुंह पर हाथ रख लिया और बेटे को गले लगा लिया.
वीडियो में लिखा है, उनकी मुस्कान की कीमत टीवी से ज्यादा थी. यह बात दिल को छू जाती है. अब यह वीडियो हर फोन में घूम रहा है. लोग लिख रहे हैं कि ऐसा बेटा सबको मिले. कोई लिख रहा है कि मां की मुस्कान से बड़ा कोई तोहफा नहीं होता. कई लोग इस बेटे की मेहनत को सलाम कर रहे हैं. कई लोग अपनी मां को याद करके भावुक हो रहे हैं.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram




