अजब-गजब

हॉस्टल में खटमलों का आतंक खत्म करने के लिए छात्रों ने उठाया ऐसा कदम, देखते ही मच गई चीख-पुकार

हॉस्टल लाइफ में रहने वाले छात्रों के पास हर परेशानी का कोई न कोई जुगाड़ जरूर होता है. कभी खाने-पीने की दिक्कत हो या फिर कमरे में होने वाली कोई परेशानी, लड़के अपनी तरफ से कोई न कोई तरीका निकाल ही लेते हैं. लेकिन कई बार यही जुगाड़ इतने खतरनाक साबित हो जाते हैं कि लेने के देने पड़ जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इसमें कुछ हॉस्टल के लड़कों ने खटमलों से छुटकारा पाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि उनकी जान पर ही बन आई.

दरअसल, ये छात्र अपने कमरे में खटमलों के आतंक से काफी परेशान थे. बिस्तर पर सोना तक मुश्किल हो गया था. खटमल रातभर काटते थे और चैन की नींद लेना भी किसी चुनौती से कम नहीं था. ऐसे में छात्रों ने इनसे हमेशा के लिए छुटकारा पाने का एक अजीबोगरीब तरीका खोज निकाला. उन्होंने सोचा कि क्यों न पूरी खाट को ही आग के हवाले कर दिया जाए, ताकि उसमें छिपे सभी खटमल एक साथ खत्म हो जाएं.

खाट जलाने के चक्कर में खुद झुलस गए छात्र

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रों ने सबसे पहले लकड़ी के भारी पलंग को कमरे में सीधा खड़ा कर दिया. उनका मकसद था कि पलंग के कोनों, दरारों और उन जगहों तक आसानी से पहुंचा जा सके, जहां खटमल छिपे रहते हैं. इसके बाद उन्होंने पलंग पर रूम फ्रेशनर का जमकर छिड़काव किया.

इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे मामले को खतरनाक बना दिया. छात्रों ने माचिस या लाइटर की मदद से पलंग में आग लगा दी. उन्हें शायद अंदाजा नहीं था कि एरोसोल स्प्रे में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ आग को इतनी तेजी से भड़का सकते हैं. जैसे ही आग ने स्प्रे के संपर्क में आकर जोर पकड़ा, देखते ही देखते पलंग पर ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं.

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही सेकंड में पूरे पलंग ने लपटों को पकड़ लिया. जिन छात्रों ने खटमलों को खत्म करने के लिए यह तरकीब निकाली थी, वे खुद ही मुसीबत में फंस गए. पलंग को पकड़े खड़े लड़कों के हाथ भी आग की चपेट में आ गए और वे खुद को बचाने की कोशिश करने लगे.

यह भी पढ़ें: माता-पिता का प्यार देखकर बेटियों के चेहरे पर आई मुस्कान, बेटी ने वायरल कर दी ये बात

कमरे में धुआं भर गया और आग की लपटों के बीच अफरा-तफरी मच गई. जिस काम को छात्र एक आसान जुगाड़ समझ रहे थे, वह कुछ ही पलों में खतरनाक हादसे में बदल गया. खटमल तो आग में जल गए होंगे, लेकिन इस कोशिश में छात्रों के हाथ भी झुलस गए. सबसे बड़ी चिंता की बात यह थी कि आग सिर्फ एक पलंग तक सीमित नहीं रहती तो पूरे हॉस्टल की बिल्डिंग में बड़ा हादसा हो सकता था. आसपास दूसरे कमरे, फर्नीचर और लोगों की मौजूदगी को देखते हुए यह लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी. गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली और मामला इससे भी गंभीर नहीं हुआ. इस घटना का वीडियो p.o.v.ofananttt नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस खतरनाक जुगाड़ को लेकर हैरानी जता रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Anant (@p.o.v.ofananttt) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Related Articles

Back to top button