अजब-गजब

‘कभी सोचा नहीं था प्लेन के नीचे सोना पड़ेगा’ SpiceJet की फ्लाइट कैंसिल, रनवे पर सोए यात्री, Video वायरल

मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG553 आखिरी वक्त पर कैंसिल होने से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. फ्लाइट में सवार यात्रियों का आरोप है कि बोर्डिंग कराने के बाद उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो एक्ट्रेस विजय लक्ष्मी मल्या (Vijay Lakshmi Mallya) ने शेयर किया है. वीडियो में यात्री प्लेन के पास टरमैक पर ही सोते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में वो कहती हैं, कभी सोचा भी नहीं था कि प्लेन के नीचे सोना पड़ेगा. एक दूसरे वीडियो में वो आरोप लगाती हैं कि कैंसिल का अनाउंस करने के बाद पायलट और पूरा क्रू वहां से चला गया, जिसके बाद विमान में अफरा-तफरी मच गई. बच्चों के रोने और यात्रियों के चिल्लाने की आवाजें भी वीडियो में सुनाई दे रही हैं.

यहां देखिए वायरल वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Vijay Lakshmi Mallya (@vijaylakshmimallya3)

वीडियो में CISF के जवान यात्रियों के आसपास खड़े नजर आ रहे हैं और एयरलाइन की दो बसें यात्रियों को वापस टर्मिनल ले जाने के लिए खड़ी हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Vijay Lakshmi Mallya (@vijaylakshmimallya3)

स्पाइसजेट ने क्या कहा?

विवाद बढ़ने के बाद स्पाइसजेट ने सफाई दी. एयरलाइन ने बताया कि 1 नवंबर 2026 को मुंबई से गोरखपुर जाने वाली फ्लाइट SG553 वॉच-ऑवर रेस्ट्रिक्शन की वजह से कैंसिल करनी पड़ी. कंपनी के मुताबिक, गोरखपुर एक डिफेंस एयरपोर्ट है, जहां रात 9 बजे के बाद फ्लाइट ऑपरेशन की इजाजत नहीं है और इसका एक्सटेंशन नहीं मिल सका. हालांकि, यात्रियों का सवाल है कि अगर एयरपोर्ट बंद होना था तो बोर्डिंग क्यों कराई गई?

सोशल मीडिया पर लोग एयरलाइन को आड़े हाथों ले रहे हैं. लोग तरह-तरह के मजेदार लेकिन तीखे तंज कस रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘नियम नंबर 1- स्पाइसजेट की फ्लाइट कभी बुक न करें. नियम नंबर 2- नियम नंबर 1 को कभी न भूलें. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘स्पाइसजेट वाकई में आपकी जिंदगी में ‘मसाला’ ऐड कर रहा है.’

Related Articles

Back to top button