न उम्र की परवाह, न किसी की झिझक! दिवाली पार्टी में अंकल के डांस ने लूट ली पूरी महफिल

दिवाली का त्योहार हो और मस्ती-मजाक के साथ थोड़ा डांस न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है? त्योहार के मौके पर लोग अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ और काम के तनाव को भूलकर खुशियां मनाते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक ऑफिस में देखने को मिला, जहां दिवाली पार्टी के दौरान एक बुजुर्ग कर्मचारी ने अपने डांस से ऐसी रौनक लगा दी कि वहां मौजूद हर शख्स उन्हें देखता रह गया. अब इस मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, ऑफिस में दिवाली के मौके पर पार्टी रखी गई थी. इस दौरान कर्मचारी एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां बांट रहे थे. कहीं हंसी-मजाक चल रहा था, तो कहीं लोग गाने और मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे. तभी पार्टी में मौजूद एक बुजुर्ग कर्मचारी ने अचानक डांस करना शुरू कर दिया.
‘इश्क तेरा तड़पावे’ पर दिखाया जबरदस्त अंदाज
उनके डांस करने का अंदाज इतना मजेदार था कि कुछ ही देर में वहां मौजूद सभी लोगों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. अंकल ने बिना किसी झिझक के पूरे जोश के साथ अपने डांस मूव्स दिखाने शुरू कर दिए. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वह उस पल को पूरी तरह जी रहे हैं. खास बात यह थी कि उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी और वह किसी की परवाह किए बिना गाने की धुन पर झूम रहे थे.
वीडियो में बैकग्राउंड में मशहूर गाना ‘इश्क तेरा तड़पावे’ सुनाई दे रहा है. इसी गाने पर अंकल अपने अंदाज में डांस करते नजर आते हैं. उनके मूव्स और चेहरे के एक्सप्रेशन ने पार्टी के माहौल को और भी मजेदार बना दिया. आमतौर पर ऑफिस की पार्टियों में लोग थोड़ा संभलकर डांस करते हैं, लेकिन इन अंकल ने सारी झिझक एक तरफ रख दी. उनके डांस में जोश भी था और मस्ती भी. ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें बस गाने का मजा लेना है और बाकी दुनिया से कोई मतलब नहीं है.
यह भी पढ़ें: पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस का बुरा हाल, AC से पानी की तेज धार देख लोग बोले- ये ट्रेन है या वाटर पार्क?
उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद दूसरे कर्मचारी भी खुद को मुस्कुराने से नहीं रोक पाए. कोई जोर-जोर से तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाता दिखाई दिया, तो कोई अपने मोबाइल में इस खास पल को रिकॉर्ड करने में जुट गया. देखते ही देखते ऑफिस का माहौल किसी शानदार डांस पार्टी जैसा हो गया. इस पूरे वाकये को ऑफिस में मौजूद एक कर्मचारी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. बाद में उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो के साथ उन्होंने बताया कि अंकल ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से ऑफिस की दिवाली पार्टी को और भी खास बना दिया.
यहां देखिए वीडियो
दिवाली से पहले ऑफिस में दिवाली का जश्न!
असली खुशी तो तब होती है जब त्योहार की रौनक सिर्फ घरों में नहीं बल्कि ऑफिस में भी देखने को मिले। हर चेहरे पर मुस्कान सबके साथ हंसी-मजाक और खुशियों का माहौल।
इसी को कहते हैं दिवाली सेलिब्रेशन जहां हर कोई खुश हो और खुशियां सबके साथ बांटी जाएं।
— Sahil chabra (@sahii199) November 5, 2026








