मनोरंजन

Eetha: श्रद्धा जी की वो मुस्कान, मेरी वो नजर…’ अक्षरा सिंह ने श्रद्धा संग शेयर की अनदेखी तस्वीर, बताया फिल्म का खास किस्सा

Eetha: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. अक्षरा ने हाल ही में श्रद्धा कपूर संग अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कर ऐलान किया था कि वो ईठा में नजर आने वाली हैं. इस खबर ने उनके फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है. ये फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है, जिसमें अक्षरा का काफी अलग अंदाज देखने को मिलेगा. अब एक्ट्रेस ने एक और तस्वीर शेयर की है और खुलासा किया है कि फिल्म में उनका और श्रद्धा का कड़ा मुकाबला होने वाला है.

जी हां, अक्षरा ने श्रद्धा संग लावणी प्रैक्टिस की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने ये भी बताया है कि इस फिल्म में उन्होंने श्रद्धा संग मुकाबले के लिए कितनी मेहनत की है. साथ ही उन्होंने श्रद्धा कपूर की भी तारीफ की है. आइए जानते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस ने क्या कुछ लिखा है.

अक्षरा सिंह ने श्रद्धा संग शेयर की खास तस्वीर

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा संग जो तस्वीर पोस्ट की है. उसमें दोनों लावणी के गेटअप में नजर आ रही हैं. श्रद्धा अक्षरा को निहारती हुई नजर आ रही हैं, वहीं अक्षरा भी कमाल का लुक दे रही हैं. फोटो शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा है- श्रद्धा जी की वो मुस्कान, मेरी वो नजर…और भीच में हमारी लावणी का मुकाबला. ये फ्रेम देख कर मुझे फिर से उस दिन की याद आ गई है जब घुटने तोड़ मेहनत किया हमने. अब इसे बड़े पर्दे पर आप सबके साथ देखने का इंतजार है.

View this post on Instagram

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

कब रिलीज होगी ‘ईठा’ ?

श्रद्धा कपूर और अक्षरा सिंह की फिल्म ‘ईठा’ 4 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन और संघर्ष पर आधारित एक म्यूजिकल ड्रामा है. श्रद्धा और अक्षरा के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर और मोहम्मद जीशान अय्यूब शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Maatrubhumi: माइनस 7 डिग्री में भी सलमान खान को नहीं पड़ी ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत, को-स्टार ने की फिटनेस की तारीफ

Related Articles

Back to top button