नौकरी छोड़कर दूसरी कंपनी में जाने की सोच रहे हैं? Wipro के इंटरव्यू का वायरल वीडियो जरूर देखें

देश में नौकरी पाना आज के समय में कितना मुश्किल होता जा रहा है, इसकी एक झलक हैदराबाद में देखने को मिली. यहां आईटी कंपनी Wipro के ऑफिस के बाहर वॉक-इन इंटरव्यू देने पहुंचे सैकड़ों उम्मीदवारों की भीड़ लग गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर भारत में रोजगार के मौके और नौकरी की बढ़ती प्रतिस्पर्धा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसमें बड़ी संख्या में युवा सड़क किनारे लाइन लगाकर खड़े दिखाई दे रहे हैं. उम्मीदवारों की कतार इतनी लंबी थी कि वह सड़क पर खड़ी गाड़ियों के आसपास से होते हुए बिल्डिंग के एंट्री गेट तक पहुंच रही थी. वीडियो पर लिखा था, ‘नौकरी छोड़ने से पहले यह जरूर देखें! Wipro के वॉक-इन इंटरव्यू की हकीकत और उम्मीदवारों की भारी भीड़.’
BTech और IT करियर को लेकर भी उठे सवाल
वीडियो में दिखाई दे रही भीड़ को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं. कई लोगों का कहना है कि देश में नौकरियों के लिए मुकाबला लगातार बढ़ रहा है. एक पद के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार पहुंच रहे हैं, जिससे खासकर फ्रेशर्स के लिए नौकरी पाना पहले से ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक नई बहस भी शुरू हो गई है. कुछ यूजर्स का मानना है कि भारत में लंबे समय से इंजीनियरिंग और खासकर BTech की डिग्री को बेहतर करियर का सबसे अच्छा रास्ता बताया जाता रहा है. वहीं, सॉफ्टवेयर और आईटी सेक्टर की नौकरियों को भी सबसे ज्यादा अहमियत दी गई. इसका नतीजा यह हुआ कि बड़ी संख्या में युवाओं ने इसी दिशा में पढ़ाई और करियर बनाने का फैसला किया.
यह भी पढ़ें: मुंबई लोकल में ही हो गई प्री-वेडिंग पार्टी! दुल्हन के साथ महिलाओं ने ट्रेन में ही मचाया धमाल, वीडियो वायरल
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि पूरी एक पीढ़ी को यह समझाया गया कि BTech ही पढ़ाई का सबसे अच्छा विकल्प है और सॉफ्टवेयर की नौकरी ही सम्मानजनक करियर है. इस सोच के चलते युवाओं ने दूसरे क्षेत्रों में मौजूद करियर के अवसरों पर ध्यान ही नहीं दिया. वहीं, एक दूसरे यूजर ने कंपनियों की वर्किंग स्टाइल पर सवाल उठाए. उनका कहना था कि नौकरी के लिए ज्यादा कैंडिडेट होने का फायदा कंपनियां उठा रही हैं. कम सैलरी पर भर्ती, समय पर सेलरी ग्रोथ नहीं करना, सही ट्रेनिंग और डेवलपमेंट की कमी और बिना अतिरिक्त भुगतान के ओवरटाइम करवाना जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं.
यहां देखिए वीडियो
Instagram पर यह पोस्ट देखें




