अजब-गजब

सिविक सेंस की उड़ी धज्जियां! टनल के अंदर चलती गाड़ियों के बीच परिवार ने की ऐसी हरकत, वीडियो देख खौल उठेगा आपका खून

हाईवे की सुरंग कोई जश्न मनाने की जगह नहीं होती, लेकिन राजस्थान के एक परिवार ने शायद इसे अपने घर का आंगन समझ लिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ लोग सुरंग के बीचों-बीच अपनी कार रोककर पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं, जिसकी वजह से पूरी सुरंग में घना धुआं भर गया.

बताया जा रहा है कि यह घटना उदयपुर के पास नेशनल हाईवे-58 (NH-58) की एक सुरंग की है, जिसे वहां से गुजर रहे एक दूसरे वाहन चालक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. टनल जैसी बंद जगह में पटाखे चलाने से चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया. इस हरकत ने वहां से गुजरने वाले बाकी ड्राइवरों की सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जश्न के नाम पर जानलेवा स्टंट!

खुली सड़कों के मुकाबले सुरंगों में हवा के आर-पार होने (वेंटिलेशन) की व्यवस्था सीमित होती है, जिसके कारण धुआं जल्दी बाहर नहीं निकल पाता. ऐसे में अचानक सामने घना धुआं आ जाने से ड्राइवरों को आगे का रास्ता दिखना बंद हो जाता है. तेज रफ्तार हाईवे पर विजिबिलिटी कम होने से संभलने का वक्त नहीं मिलता, जिससे गाड़ियों के आपस में टकराने और किसी बड़े हादसे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

यह वीडियो X पर @IndianTechGuide नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया. लोग इस परिवार की समझदारी पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कोई ऐसी जगह पर पटाखे कैसे फोड़ सकता है, जहां दूसरों की जान को सीधा खतरा हो.

इस वीडियो पर लोगों का गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है. एक यूजर ने भारी जुर्माने की वकालत करते हुए लिखा कि ऐसी हरकतों को रोकने का एक ही तरीका है कम से कम 50 हजार रुपये का चालान. सुरंग को धुएं और ज्वलनशील चीजों से भर देना सीधे तौर पर जानलेवा है.

यह भी पढ़ें: खुद को बड़े कारोबारियों का करीबी बताकर उड़ाए 14 करोड़ के सोने के गहने, 6 महीने तक पुलिस को चकमा देता रहा शख्सऐसे खुला राज

वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताते हुए कहा, “यह कोई जश्न नहीं, बल्कि सरासर बेवकूफी है. सुरंग एक बंद जगह होती है जहां धुआं जमा होने से कुछ भी दिखना बंद हो सकता है. एक परिवार के कुछ पल के मजे ने सैकड़ों बेगुनाहों की जान खतरे में डाल दी. क्या लोग बुनियादी सिविक सेंस भी भूल चुके हैं?” एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि अगर यह वीडियो सच है, तो समझ लीजिए कि हाईवे की सुरंग आपके घर की छत नहीं है. वहां पटाखों की जगह सिर्फ मोटा जुर्माना फूटना चाहिए.

यहां देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button