उत्तर प्रदेश

जिस GTA 6 ने पूरी दुनिया में किया कमाल, उसे बनाने में भारत के 1600 इंजिनियर्स ने निभाई अहम भूमिका

दुनिया के सबसे बड़ी वीडियो गेम में शामिल GTA 6 का 13 साल लंबा इंतजार गुरुवार 19 नवंबर को पूरा हो गया. सालों के इंतजार के बाद भारत समेत दुनियाभर के दूसरे देश में GTA 6 लॉन्च हो गया है. इस गेम की दीवानगी दुनियाभर में देखने को मिल रही है. बहुत से लोग ऑफिस से छुट्टी लेकर गेम खले रहे हैं. जिस GTA 6 की दीवानगी दुनियाभर में है, उसे बनाने में भारत के लोगों का भी नाम शामिल है.

जब भी भारत के टेक सेक्टर की बात होती है तो सबसे पहले बेंगलुरू का नाम आता है. टेक सेक्टर के साथ ही अब यही शहर की पहचान गेमिंग की दुनिया में भी हो रही है. GTA 6 के पीछे भी बेंगलुरु के डेवलपर्स की खास भूमिका है. खास बात यह है कि इस गेम को तैयार करने में भारत के 1600 से ज्यादा डेवलपर्स भी शामिल हैं.

इसकी जानकारी भारत के संसद सदस्य तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए दी. सूर्या के अनुसार, रॉकस्टार इंडिया के बेंगलुरू स्टूडियो में काम करने वाली टीम ने GTA 6 के कई अहम हिस्सों को तैयार करने में भूमिका निभाई है. इसमें गेम की खुली दुनिया, अलग-अलग लोकेशन और कई तरह के डिजिटल एसेट भी शामिल हैं. गेम में दिखने वाली काल्पनिक जगह Vice Beach को तैयार करने में भी इस टीम का योगदान शामिल है.

एक कंप्यूटर से शुरू हुआ था सफर

बेंगलुरु की इस कामयाबी के पीछे लंबी कहानी है. इसकी शुरुआत साल 1995 में हुई थी, जब बिजनेसमैन राजेव राव ने सिर्फ एक कंप्यूटर के साथ Dhruva Interactive नाम की कंपनी की शुरुआत की थी. उस समय भारत में वीडियो गेम बनाने का काम आज की तरह उतना फेमस नहीं था. इसके बाद भी कंपनी ने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई और देश की शुरुआती गेम डेवलपमेंट कंपनियों में शामिल हो गई.

साल 2019 में Rockstar Games ने Dhruva Interactive का अधिग्रहण कर लिया. इसके बाद भारतीय टीम को दुनिया के बड़े गेमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिला. बेंगलुरु की टीम इससे पहले GTA V और Red Dead Redemption 2 जैसे दुनियाभर में फेमस गेम्स में भी अपना योगदान दे चुकी है.

गेमिंग में सिर्फ कोडिंग करने वाले नहीं चाहिए

ज्यादातर लोगों को लगता है कि वीडियो गेम बनाने के लिए सिर्फ प्रोग्रामिंग की जानकारी होना जरूरी होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. एक बड़े गेम को तैयार करने में कई तरह के एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है. इसमें गेम डिजाइन, ग्राफिक्स, एनिमेशन, डिजिटल दुनिया बनाने, टेस्टिंग और प्रोडक्शन से जुड़े लोग भी शामिल होते हैं.

यही कारण है कि गेमिंग इंडस्ट्री में कंप्यूटर साइंस के साथ ही आर्ट, डिजाइन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े युवाओं के लिए भी खूब मौके होते हैं. इसके लिए अलग-अलग पदों के हिसाब से स्किल और काम का पोर्टफोलियो तैयार करना जरूरी होता है.

युवाओं के लिए खुल रहे नए रास्ते

GTA 6 में भारतीय डेवलपर्स की भूमिका यह बताती है कि देश का टैलेंट अब सिर्फ सॉफ्टवेयर और आईटी सर्विस तक ही सीमित नहीं है. भारतीय युवा दुनिया के बड़े गेमिंग प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं. आने वाले समय में गेम डेवलपमेंट भी युवाओं के लिए करियर का एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

ये भी पढ़ेंः GTA 6: बुर्ज खलीफा से भी महंगा बजट, तोड़ डाले कमाई के सारे रिकॉर्ड, आखिर क्यों ये इतनी दीवानगी

ये भी पढ़ेंः GTA 6 के नाम पर चल रहा बड़ा खेल! Free गेम के लालच में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, भूल से भी न करें ये गलती

Related Articles

Back to top button