मनोरंजन

Anirudh-Kavya Wedding: शादी के 8 दिन बाद अनिरुद्ध रविचंदर ने शेयर की वेडिंग की अनदेखी तस्वीरें, पत्नी काव्या मारन पर यूं लुटाया प्यार

मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी रचाई थी. जिसकी तस्वीरें अनिरुद्ध ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं. 
वहीं, अब शादी को करीब 8 दिन हो चुके हैं और इस बीच अनिरुद्ध ने अपनी शादी के फंक्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वो पत्नी काव्या पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. 
अनिरुद्ध ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उसमें वो काव्या संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में म्यूजिक कंपोजर काव्या संग फंक्शन में एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 
एक तस्वीर में कपल अपनी फैमिली संग नजर आ रहा है. फोटोज को शेयर करते हुए अनिरुद्ध ने कैप्शन में लिखा है- मेरे लिए जादू का सबसे पसंदीदा एहसास. बता दें कि, ग्रीस में शादी रचाने के बाद कपल 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन रखने वाला है जिसमें मनोरंजन, राजनीति, क्रिकेट और फिल्म जगत की कई हस्तियों शामिल होंगी.

Related Articles

Back to top button