10-15 फिल्में मेरी ऐसी हैं जो याद रखी जाएंगी, फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर अर्जुन रामपाल ने क्या कहा?

25 Years of Arjun Rampal: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अर्जुन रामपाल ने शानदार अभिनय किया है. अपनी पर्सनालिटी से भी उन्होंने फैंस का दिल जीता है. आमतौर पर वे सपोर्टिंग रोल्स में नजर आए हैं और इस रोल में कई दफा लीड एक्टर्स पर भी हावी हो गए हैं. उन्हें रॉकऑन फिल्म में सपोर्टिंग रोल के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला है. एक्टर को इंडस्ट्री में देखते ही देखते अच्छा खासा वक्त भी हो चुका है. वे बॉलीवुड इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर चुके हैं. इस मौके पर उन्होंने हाल ही में बात की और फिल्म इंडस्ट्री में इतना लंबा सफर तय करने पर रिएक्ट किया.
अर्जुन रामपाल ने इस मौके पर बताया कि उन्होंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं उसमें से 10-15 फिल्में तो ऐसी हैं जिन्हें फैंस लंबे वक्त तक याद रखेंगे. साथ ही उन्होंने अपने फेवरेट फिल्ममेकर्स के बारे में भी बात की है.
अर्जुन रामपाल ने क्या कहा?
अर्जुन रामपाल ने फिल्ममेकर्स संग टाइअप के बारे में बात करते हुए कहा- ”अलग-अलग फिल्ममेकर्स संग कोलाबोरेट करने से अलग-अलग फिल्मों में ढलने में मदद मिलती है. आपको अपने आप को पूरी तरह से खुला और बिंदास रखना है. जिससे फिल्ममेकर को आप पर भरोसा जागे और वो कहे कि ये बंदा फिल्म के लिए पर्फेक्ट है. आप उनके प्रोसेस में खुद को सरेंडर कर लीजिए. मैंने आदित्य धर, हनी त्रेहान और अपर्णा सेन की फिल्मों में काम करते वक्त ऐसा ही किया. 25 साल के करियर के दौरान इस गेम में बने रहना बहुत जरूरी है. मुझे भरोसा है कि मेरी 10-15 फिल्में ऐसी हैं जो लंबे वक्त तक याद रखी जाएंगी.
ये भी पढ़ें- जोश फिल्म के एक्टर शरद कपूर को मिली हॉलीवुड मूवी! कुछ समय पहले वीडियो में लुक देख फैंस हो गए थे चिंतित
धुरंधर फिल्म से छा गए अर्जुन रामपाल
फिल्मों को एक्सप्लोर करने के लिहाज से साल 2025 और 2026 अर्जुन रामपाल के लिए काफी शानदार रहा है. इस दौरान उन्होंने निकिता रॉय नाम की फिल्म में काम किया था. वहीं उन्होंने धुरंधर और धुरंधर 2 में आईएसआई एजेंट मेजर इकबाल के रोल में शानदार काम किया. इसके बाद सुतलज फिल्म में उनके अभिनय की सराहना हुई और ब्लाइंड गेम में सिकंदर के रोल में भी उन्हें पसंद किया गया. अब मौजूदा समय में वे दो बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं. वे तीसवी मंजिल और ऑपरेशन गंगा जैसी फिल्म में नजर आएंगे.




