उत्तर प्रदेश

WhatsApp में आ रहा है Instagram जैसा Zaps फीचर, देखते ही गायब हो जाएंगी फोटो और वीडियो

WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस और प्राइवेसी को और बेहतर बनाने के लिए एक और नया फीचर लाने वाला है!WhatsApp में भी अब Instagram जैसा ही एक नया फीचर जल्द ही यूजर्स को मिल सकता है. WhatsApp के इस अपकमिंग फीचर की मदद से लोग अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर के साथ ऐसी फोटो और छोटे वीडियो शेयर कर सकेंगे, जिन्हें देखने के बाद वे अपने आप गायब हो जाएंगे. WhatsApp के अपकमिंग फीचर का नाम Zaps बताया जा रहा है, जो काफी हद तक Instagram के Instants फीचर जैसा हो सकता है. इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि इसमें भेजी गई फोटो या वीडियो को यूजर सिर्फ एक ही बार देख सकेगा. इसके बाद वह फिर से उस कंटेंट को नहीं खोल पाएगा.

WhatsApp के इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है. WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार Android यूजर्स के WhatsApp बीटा वर्जन 2.26.46.2 में Zaps फीचर के संकेत मिले हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी यह फीचर डेवलपमेंट के दौर में है और अभी बीटा यूजर्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है. मेटा ने इसके लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल डिटेल्स नहीं शेयर की है.

कैसे काम करेगा WhatsApp का Zaps फीचर?

रिपोर्ट के अनुसार, Zaps के लिए WhatsApp में एक नया इंस्टेंट कैमरा का ऑप्शन मिल सकता है. यूजर्स चैट टैब में बिजली के निशान वाले आइकन पर टैप करके इस कैमरे को ओपन कर सकेंगे. इसके बाद सीधे इमेज क्लिक कर या छोटा वीडियो रिकॉर्ड करके किसी को भी भेज सकेंगे. इस फीचर की सबसे खास बात यह होगी कि भेजी गई फोटो और वीडियो रिसीव करने वाला यूजर सिर्फ एक ही बार देख पाएगा. देखने के बाद ये कंटेंट उसके लिए उपलब्ध नहीं रहेगा. लेकिन, भेजने वाला यूजर अपनी तरफ से भेजे गए Zaps को चैट में देख सकेगा.

चैट, ग्रुप और चैनल में भी भेज सकेंगे Zaps

WhatsApp का यह फीचर सिर्फ दो यूजर के बीच चैट तक सीमित नहीं रहने वाला है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूजर्स इसे अपने कॉन्टैक्ट्स के अलावा ग्रुप और संभावित रूप से चैनल में भी भेज सकेंगे. यानी इसके लिए सामने वाले व्यक्ति का म्यूचुअल कॉन्टैक्ट होना जरूरी नहीं होगा.

अगर कोई यूजर एक साथ कई Zaps भेजता है, तो WhatsApp उन्हें अलग-अलग मैसेज के बजाय एक साथ ग्रुप करके दिखा सकता है. इससे चैट में बार-बार फोटो और वीडियो आने से होने वाली परेशानी भी कम होगी. इन्हें देखने वाले लोग इमोजी के जरिए रिप्लाई भी कर सकेंगे या टेक्स्ट मैसेज से रिप्लाई कर सकेंगे.

प्राइवेट रहेंगे फोटो और वीडियो

WhatsApp के दूसरे फीचर्स की तरह Zaps में भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलने की बात कही जा रही है. इसका मतलब है कि भेजे गए कंटेंट को सिर्फ भेजने वाला और उसे रिसीव करने वाला यूजर ही देख सकेगा. लेकिन, फीचर के ऑफिशियल लॉन्च के बाद ही इसकी पूरी डिटेल्स सामने आएगी. फिलहाल Zaps फीचर पर काम चल रहा है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे सभी यूजर्स के लिए कब रोलआउट करेगी. यूजर कितने सेकंड का वीडियो भेज सकेंगे, अभी इसकी भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ेंः Meta की बढ़ीं मुश्किलें, बिना पूछे फोन की गैलरी देख रहा था Facebook; लगा 8,360 करोड़ का जुर्माना

ये भी पढे़ंः Flipkart पर सस्ता हुआ Samsung का प्रीमियम फोन, 78 हजार रुपये तक की बचत का मौका, ये रही डिटेल्स

Related Articles

Back to top button