King: शाहरुख खान ने ‘किंग’ के लिए चली ‘पठान’ वाली चाल! 38 दिन पहले एडवांस बुकिंग शुरू

Shah Rukh Khan King Update: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान तीन सालों के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. वो ‘किंग’ के नाम से एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डाययरेक्ट किया है. शाहरुख की बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर समेत कई बड़े सितारे इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस पिक्चर की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. 24 दिसंबर को ये पिक्चर थिएटर्स में दस्तक देगी. अब ऐसी खबर है कि मेकर्स ने जर्मनी में ‘किंग’ की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है.
जर्मनी में ‘किंग’ की एडवांस बुकिंग 15 नवंबर से शुरू हुई है. यानी रिलीज से 38 दिन पहले. जर्मनी में सिनेप्लेक्स न्यूफाहर्न नाम के एक थिएटर ने 24 दिसंबर दोपहर 3 बजे का एक शो लिस्ट किया है. ये शो हिंदी भाषा में इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ है. जर्मनी से पहले कहीं भी ‘किंग’ की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है. यहीं से बुकिंग का सिलसिला शुरू हो रहा है.
‘पठान’ वाली स्ट्रैटजी ‘किंग’ में
आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि फिल्म रिलीज के कुछ दिन या एक हफ्ते पहले ज्यादातर फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू की जाती है, लेकिन ‘किंग’ की रिलीज में अभी एक महीने से भी ज्यादा समय बाकी है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब ओवरसीज में रिलीज से 38 दिन पहले शाहरुख खान की किसी फिल्म की बुकिंग शुरू हुई है, बल्कि कुछ इसी तरह की स्ट्रैटजी SRK ने अपनी फिल्म ‘पठान’ के लिए भी बनाई थी.
शाहरुख खान की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी. वहीं जर्मनी में 28 दिसंबर 2022 को ही इस फिल्म की बुकिंग शुरू हो गई थी. यानी रिलीज से 28 दिन पहले. ‘पठान’ शाहरुख के करियर के दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसने वर्ल्डवाइड 1050 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ‘किंग’ कैसा कमाल दिखाती है.
ये भी पढ़ें-
चीन, जापान, साउथ कोरिया और रूस में कब रिलीज़ होगी रामायण? पक्की खबर मिल गई
दुनिया का एकलौता एक्टर जो राम भी बना, लक्ष्मण भी बना और राजा दशरथ भी, 4000 करोड़ी रामायण का है हिस्सा
‘किंग’ के जरिए शाहरुख सिल्वर स्क्रीन पर तीन सालों के बाद वापसी कर रहे हैं. दिसंबर 2023 में रिलीज हुई डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ के बाद शाहरुख की कोई भी फिल्म नहीं आई है. अब वो सिद्धार्थ आनंद के साथ ‘किंग’ लेकर आ रहे हैं, जो सुहाना की सिल्वर स्क्रीन डेब्यू फिल्म भी है.




