रील्स देखो, पैसे कमाओ! उदयपुर की कंपनी दे रही है ‘डूमस्क्रॉलर’ की नौकरी, 11000 लोग कर चुके अप्लाई

अगर आप दिन भर Instagram Reels देखते हैं और घरवाले ताना मारते हैं, तो अब आपके पास जवाब आ गया है. उदयपुर की एक कंपनी ने ऐसा काम निकाला है, जिसमें आपको रील्स देखने के ही पैसे मिलेंगे. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है. आइए अब जानते हैं वो सबकुछ, जो आप जानना चाहते हैं.
उदयपुर की कंपनी Influish ने ‘डूमस्क्रॉलर’ की नौकरी निकाली है. कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @gangsofstartup पर वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कंपनी का एक शख्स बोलता है- अगर आपको इंस्टाग्राम चलाना सच में पसंद है, तो हम आपको उसी के पैसे देंगे. हमें एक डूमस्क्रॉलर चाहिए, जो पूरा दिन बैठकर रील्स स्क्रॉल करेगा और सबको बताएगा कि इंस्टाग्राम पर क्या वायरल हो रहा है.
इस नौकरी में आपको पूरे दिन रील्स देखनी हैं और ये बताना है कि क्या ट्रेंड कर रहा है, क्या वायरल हो रहा है. कंपनी ने इस पोस्ट के लिए फुल-टाइम और इंटर्नशिप, दोनों ऑप्शन रखे हैं.
अप्लाई करने के लिए आपको @gangsofstartup के इंस्टाग्राम बायो में दिए गए गूगल फॉर्म को भरना होगा. फॉर्म में नाम, फोन नंबर, पता, करंट सैलरी और एक्सपेक्टेड सैलरी डालनी होगी. जो लोग उदयपुर में रहते हैं, उनको कंपनी DM में ही अप्लाई लिंक भेज रही है.
ये वीडियो 4 नवंबर को पोस्ट हुआ था और अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कंपनी ने बताया कि अब तक 11,000 से ज्यादा लोगों ने अप्लाई फॉर्म मांग लिया है. लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं- यही तो मेरी ड्रीम जॉब है, आखिरकार मेरी स्क्रॉलिंग काम आ गई.
हालांकि, कंपनी ने अभी सैलरी नहीं बताई है, इसलिए अप्लाई करने से पहले फॉर्म में पूरी डिटेल जरूर चेक करें.
यहां देखिए वायरल वीडियो
View this post on Instagram
Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस पोस्ट में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.




