CAT 2026 एडमिट कार्ड अब 6 नवंबर से किए जा सकेंगे डाउनलोड, शुक्रवार से मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव होगा

CAT 2026 Admit Card: कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (CAT) 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने CAT 2026 एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया है. पूर्व प्रोग्राम के अनुसार CAT 2026 एडमिट कार्ड 4 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकते हैं, लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब CAT 2026 के एडमिट कार्ड 6 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे. इसके साथ ही IIM इंदौर CAT 2026 की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट की सुविधा भी देन जा रहा है, जिसका लिंक 6 नंवबर यानी शुक्रवार को एक्टिव होगा.
आइए, विस्तार से जानते हैं कि कब से कब तक CAT 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं. जानेंगे कि CAT एग्जाम कब से हैं और कितने सवाल पूछे जाएंगे. जानेंगे कि कैसे CAT 2026 के एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं.
6 से 29 नवंबर तक ऐसे डाउनलोड किए जा सकेंगे एडमिट कार्ड
CAT 2026 के एडमिट कार्ड 6 से 29 नवंबर तक डाउनलोड किए जा सकेंगे. IIM इंदौर ने इसको लेकर आधिकारिक नोटिस जारी किया है. एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से डाउनलोड पर विजिट कर डाउनलोड किए जा सकते हैं. कैंडिडेट्स अपनी CAT एप्लीकेनान लॉगिन ID और पासवर्ड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
29 नंवबर को एग्जाम, जानें कब तक वैलिड रहेगा स्काेर कार्ड
CAT 2026 एग्जाम 29 नवंबर को प्रस्तावित है. 29 नवंबर को तीन सत्रों में CAT 2026 आयोजित किया जाएगा. कैंडिडेट्स को हर सेक्शन में सवालों के जवाब देने के लिए 40 मिनट का समय मिलेगा. एक सेक्शन के सवालों का जवाब देते समय, वे किसी दूसरे सेक्शन में नहीं जा सकेंगे.इस बार IIM इंदौर की तरफ से एग्जाम आयोजित किया जा रहा है, जिसने शांतिपूर्ण एग्जाम आयोजित कराने के लिए कुछ पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमेंफेस मैचिंग (चेहरे का मिलान) और कुछ चुनिंदा जगहों पर मोबाइल जैमर लगाना शामिल है. CAT 2026 का आयोजन लगभग 170 शहरों में किया जाएगा. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, CAT 2026 का स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक मान्य रहेगा और इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा
6 नवंबर से माॅक टेस्ट दे सकेंगे
CAT 2026 में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स 6 नवंबर से माॅक टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जो कैंडिडेट्स को CAT 2026 के एग्जाम फॉर्मेट और इंटरफेस के बारे में बताने के लिए आयोजित किया जा रहा है. CAT की वेबसाइट पर सैंपल प्रश्नों के साथ एक मॉक टेस्ट उपलब्ध होगा.




