उत्तर प्रदेश
वीरान पड़े सहारा शहर में आग का तांडव, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात

लखनऊ के गोमती नगर स्थित लंबे समय से वीरान पड़े सहारा शहर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की भी अभी पुष्टि नहीं हुई है।



