रवि किशन की फैन हुईं करीना कपूर खान, एक्टर की फोटो पर कर दिया कमेंट

Ravi Kishan: रवि किशन ने सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है. उन्होंने बॉलीवुड करीब 70 से 80 फिल्मों में अभिनय किया है और फैंस का दिल जीता है. हाल ही में वो मिर्जापुर द मूवी में भी नजर आए थे और अपने किरदार से गर्दा उड़ा दिया था. अब एक्टर करण जौहर पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में नजर आए हैं. शो में रवि अक्षय कुमार के साथ पहुंचे, जिसकी एक तस्वीर करण ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है.
वैसे तो रवि किशन की एक्टिंग, डांस और स्टाइल के कई लोग फैन हैं. लेकिन अब रवि किशन के फैन क्लब में अब एक नया नाम जुड़ गया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी रवि किशन की फैन बन गई हैं. जी हां, एक्ट्रेस ने खुद को रवि किशन का फैन बताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी बात जाहिर की है.
करीना ने किया फोटो पर कमेंट
दरअसल, करण जौहर ने हाल ही में रवि किशन और अक्षय कुमार के ‘कॉफी विद करण’ एपिसोड की कुछ झलकियां अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं. इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में करीना कपूर ने लिखा, ‘रवि किशन फैन ब्रो’. इसके साथ फायर वाला इमोजी भी भेजा है. उनके इस कमेंट ने सभी का ध्यान खींच लिया.
View this post on Instagram

रवि किशन ने अक्षय को सिखाया अपना वायरल डांस स्टेप
इस मजेदार एपिसोड में रवि किशन ने अक्षय कुमार को अपना वायरल हुक स्टेप भी सिखाया. इसमें एक खास अंदाज में चलते हुए स्वैग के साथ डांस करना शामिल है. रवि किशन का यह सिग्नेचर स्टेप काफी मशहूर हो चुका है. वह कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में और पैपराजी के सामने भी इसे करते नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर भी यह स्टेप ट्रेंड बन चुका है और कई सितारे व फैंस इसे रीक्रिएट कर रहे हैं.
रवि किशन की अपकमिंग फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रवि किशन अब जल्द ही कार्तिक आर्यन की ‘नागजिला’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में एक्टर खलनायक ‘पाइथन’ के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म 12 फरवरी 2027 को रिलीज होगी. इसके अलावा रवि के पास ‘खोसला का घोसला 2’ भी है.
ये भी पढ़ें: YPML Vs Gunmaaster G9: तीन साल से आयुष्मान खुराना को हिट का इंतजार, दर्जनों FLOP के बाद इमरान हाशमी को मिली सक्सेस, यहां पढ़ें दोनों का BO रिपोर्ट कार्ड




