मनोरंजन

‘रामायण’ के 2000 करोड़ के सपने को तोड़ेंगी ये 2 फिल्में? इमरान हाशमी-आयुष्मान खुराना भी भिड़ेंगे

Box Office Clash: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की ‘रामायण’ भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म का टारगेट देश की नंबर- 1 फिल्म बनना है, जिसके लिए इसे वर्ल्डवाइड 2070 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ना है. रिलीज के 22 दिनों तक इस फिल्म का रास्ता सिनेमाघरों में साफ रहा. कोई दूसरी फिल्म सामने नहीं थी. ऐसे में सारी स्क्रीन इसी फिल्म को मिली और सारी कमाई भी इसी के खाते में आईं, लेकिन अब दो नई फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिनसे ‘रामायण’ की कमाई पर असर पड़ सकता है.

यहां जिन दो फिल्मों की बात हो रही उनमें पहली फिल्म है सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’. आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ इस फिल्म में लीड रोल में हैं. दूसरी फिल्म है इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’, जिसे डायरेक्ट किया है आदित्य दत्त ने. ये दोनों ही फिल्में कल यानी 27 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं.

‘रामायण’ की स्क्रीन घटेगी

इसमें कोई दो राय नहीं कि ‘रामायण’ एक बहुत बड़ी फिल्म है, लेकिन आयुष्मान खुराना की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हिट-सुपरहिट होती हैं. वो एक जाना-पहचाना नाम हैं. वहीं इमरान हाशमी की पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ ने इसी साल अगस्त के महीने में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. ऐसे में उनकी इस फिल्म से भी अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद है. ट्रेलर आने के बाद से दोनों ही फिल्मों को लेकर ठीक-ठाक बज़ है. ऐसे में इन दोनों की रिलीज के बाद ‘रामायण’ की स्क्रीन घटेगी और कुछ ऑडियंस भी इन दोनों फिल्मों की तरफ अपना रुख करेंगी. ऐसे में ‘रामायण’ को कुछ करोड़ का नुकसान भी होगा.

घटी ‘रामायण’ की कमाई

अभी ‘रामायण‘ ने 21 दिनों में भारत में 1180.78 करोड़ (ग्रॉस) रुपये की कमाई की है. ओवरसीज को मिलाकर ये आंकड़ा 1755 करोड़ है. यानी ‘रामायण’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इसे अभी 315 करोड़ रुपये से ज्यादा और कमाने होंगे. हालांकि, अब फिल्म की रफ्तार घट चुकी है. 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार से इसकी कमाई में काफी ज्यादा गिरावट आई है. आप पिछले कुछ दिनों के ग्रॉस कलेक्शन के आंकड़े नीचे देख सकते हैं.

  • 19वां दिन- 15.15 करोड़
  • 20वां दिन- 20. करोड़
  • 21वां दिन- 9.50 करोड़
  • 22वां दिन- 6.17 करोड़ (शाम 7 बजे तक)

और सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी ऑडियंस की संख्या में गिरावट आई है. हाल ही में कोलाइडर की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में ये फिल्म 719 सिनेमाघरों से हटा दी गई है. ये अमेरिका में 1400 थिएटर्स में रिलीज हुई थी, लेकिन अब सिर्फ 681 थिएटर में बची है.

भी पढ़ें-

अक्षय कुमार ने FREE में किया कॉफी विद करण 9 का शूट, हैरान रह गईं ट्विंकल खन्ना, ऐसे किया रिएक्ट

मातृभूमि के लिए सलमान खान ने तोड़ा अपना पुराना रूल, इस गाने के लिए खूब बहाया पसीना, क्या थी वजह?

क्यों नंबर- 1 फिल्म बनना मुश्किल हो सकता है?

21वें दिन ओवरसीज से इस फिल्म ने सिर्फ 6 करोड़ कमाए हैं. इस परफॉर्मेंस के आधार पर देखें तो अगर ओवरसीज से हर रोज ये फिल्म एवरेज 7 करोड़ भी कमाती है और अगर 15 करोड़ का एवरेज कलेक्शन हर दिन भारत से भी हो जाता है, तो इस तरह हर दिन फिल्म के खाते में 22 करोड़ आएंगे, तो ऐसे में भी फिल्म को 315 करोड़ और कमाने में 14 दिन लगेंगे. ऐसे में ‘रामायण’ को लेकर मामला थोड़ा चुनौतीपूर्ण लग रहा है. खतरा सिर्फ ‘रामायण’ पर नहीं है, बल्कि इमरान हाशमी और आयुष्मान खुराना को भी एक दूसरे से है, क्योंकि क्लैश तो इन दोनों की फिल्मों का भी है. ये भी बता दें कि 4 दिसंबर को सलमान खान की ‘मातृभूमि’ और श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ भी आ रही है. इन दोनों फिल्मों का भी असर ‘रामायण’ पर पड़ सकता है. बाकी तो आगे देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर क्या होता है.

Related Articles

Back to top button